आगरा में काली घटाओं और ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच फतेहाबाद रोड पर स्थित सेल्फी प्वाइंट मंगलवार शाम को लेजर शो की रंगीन रोशनी से नहा गया। पहली बार सेल्फी प्वाइंट पर एडीए (आगरा विकास प्राधिकरण) ने पर्यटन को बढ़ावा देने और नाइट कल्चर को प्रोत्साहन देने के लिए लेजर शो शुरू किया, जिसमें रामकथा गूंजी तो आगरा का इतिहास भी लेजर शो के जरिए दिखाया गया। लेजर शो के जरिए राम और कृष्ण की छवि दिखाई गई। सेना का टैंक भी दिखाया गया। लेजर के दौरान बारिश के कारण खलल पड़ा, लेकिन जो लोग पहुंचे, उन्होंने लेजर शो की सराहना की। बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया और सेल्फी खींची।
{"_id":"60f712e22d0a014fda611b17","slug":"commissioner-inaugurates-laser-show-at-agra-selfie-point","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: सेल्फी प्वाइंट पर गूंजी 'रामकथा', लेजर शो से दिखाया गया ताजनगरी का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सेल्फी प्वाइंट पर गूंजी 'रामकथा', लेजर शो से दिखाया गया ताजनगरी का इतिहास
Wed, 21 Jul 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
राम और लक्ष्मण की छवि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेजर शो में लहराया तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड स्थित आई लव माई आगरा सेल्फी प्वाइंट पर लेजर शो का उद्घाटन मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने किया। उद्घाटन के चंद मिनटों के बाद ही बारिश शुरू हो गई। एक बार ऐसा लगा कि शो को स्थगित करना होगा, लेकिन बाद में शो शुरू किया गया, जिसका बच्चों ने खूब लुत्फ लिया।
सेल्फी प्वाइंट पर पत्नी के साथ कमिश्नर अमित गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा कि पर्यटन प्रोत्साहन और शहर में पर्यटकों को रात में रोकने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के चेयरमैन राकेश गर्ग, एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर तथा विकास प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेजर शो में राम, सीता और लक्ष्मण की छवि
- फोटो : अमर उजाला
ताकि पर्यटक आगरा में रुकें
एडीए के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि कोरोना के कारण पर्यटन प्रभावित हुआ है। इसलिए सेल्फी प्वाइंट पर नाइट कल्चर विकसित करने के लिए लेजर शो शुरू कर रहे हैं। इसके बाद महताब बाग के नजदीक 11 सिड्डी पार्क में भी लेजर शो करेंगे, ताकि पर्यटक शाम को आगरा रुकें और यहां की संस्कृति देख सकें।

लेजर शो में कृष्ण की छवि
- फोटो : अमर उजाला
'सभी का सहयोग लेना होगा'
आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि पर्यटन हित के लिए लेजर शो शुरू किया और पर्यटन उद्यमियों को ही नहीं बुलाया। चंद होटल पूरा पर्यटन उद्योग नहीं हैं। हम लोग बिन बुलाए पहुंचे थे। हमें कोई न्यौता नहीं दिया गया। एडीए को इसे प्रोत्साहित करना है तो होटल, गाइड, टूर आपरेटर, एजेंट्स सभी का सहयोग लेना होगा।