फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की दूसरी लहर: ताजनगरी में संक्रमण की दर छह फीसदी घटी, डीएम बोले- कोरोना कर्फ्यू से टूटी चेन

Sun, 23 May 2021 08:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 23 May 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus In Agra Infection Reduce Dm Said Corona Curfew Success
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थम सी गई है। मई के पहले सप्ताह के मुकाबले गुजरे सप्ताह में संक्रमितों की संख्या चार गुना से अधिक घट गई हैं। छह फीसदी संक्रमण दर में कमी आई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आशा जताई है कि यही हालात रहे तो अगले सप्ताह तक ताजनगरी में संक्रमितों का आंकड़ा एक अंक में सिमटने की संभावना है। एक से सात मई तक जिले में 2596 नए संक्रमित मिले थे। 34030 लोगों की जांच की गई। तब संक्रमण की दर 7.62% थी। यानी प्रत्येक 100 लोगों की जांच में सात से आठ संक्रमित मिल रहे थे। इस सप्ताह 16 से 22 मई तक 571 नए मरीज मिले हैं। पहले सप्ताह से ज्यादा 35,096 लोगों की जांच की गई। संक्रमण दर 1.62% रही। यानी प्रत्येक 100 मरीज की जांच में एक-दो मरीज मिले। इस सप्ताल सिर्फ 571 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

Corona Virus In Agra Infection Reduce Dm Said Corona Curfew Success
कोरोना वायरस: जांच कराता युवक - फोटो : अमर उजाला

संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी मई के पहले सप्ताह में ही शुरू हो गई थी। एक मई को जहां 647 मरीज मिले थे वहीं सात मई को संख्या घटकर 198 ही रह गई। 22 मई को सबसे कम केवल 57 नए मरीज ही मिले थे। 

Corona Virus In Agra Infection Reduce Dm Said Corona Curfew Success
हॉटस्पॉट एरिया आगरा - फोटो : अमर उजाला

तब 23 मौतें, अब 44
मई के पहले सप्ताह में 23 मरीजों ने दम तोड़ा था। गुजरे सप्ताह में 44 मरीजों की मौत पोर्टल पर दर्शाई गई है। सीएमओ डॉ. आरसी पाण्डेय का कहना है कि ये मौतें अप्रैल महीने में हुई थीं। इस सप्ताह महज चार मरीजों की मृत्यु हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus In Agra Infection Reduce Dm Said Corona Curfew Success
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के बाहर खड़ा स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

दूसरी लहर ने तोड़ा पिछले साल का रिकार्ड
10 अप्रैल से 22 मई तक दूसरी लहर ने पिछले साल के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। पिछले साल 13 महीनों में 11,353 मरीज मिले थे जबकि इस बार 10 अप्रैल से 22 मई तक 42 दिन में 13,961 नए मरीज मिल चुके हैं। दस अप्रैल को दूसरी लहर में पहली बार 24 घंटे में 102 नए मरीज मिले थे। इसके बाद 30 अप्रैल को सर्वाधिक 893 मरीज एक दिन में मिले। 10 अप्रैल तक जिले में 183 मरीजों ने दम तोड़ा था जिनकी संख्या शनिवार को 364 हो गई। इस तरह दूसरी लहर में 183 मरीजों की जान चली गई।

विज्ञापन
Corona Virus In Agra Infection Reduce Dm Said Corona Curfew Success
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला

कोरोना कर्फ्यू से टूटी है चेन
नए मरीज घटने की वजह कोरोना कर्फ्यू है। कर्फ्यू से संक्रमण की चेन टूटी है। संक्रमण दर में कमी आई है। लोग लापरवाही न करें। अगले सप्ताह तक इसमें और कमी आएगी। -प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी

फिरोजाबाद: गाय सामने आने से अनियंत्रित हुई कार खाई में पलटी, शिक्षामित्र समेत दो की मौत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed