फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में कोरोना: अब सामने आई दूसरी लहर की 'भयावह हकीकत', प्रशासन ने जारी किए आंकड़े

Sat, 29 May 2021 11:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 May 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
covid patients increased seven times in the second wave of coronavirus in agra
कोविड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की पहली लहर से दूसरी लहर कितनी भयावह थी ये हकीकत अब सामने आई है। आगरा में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने पहली बार कोविड की पहली और दूसरी लहर में संक्रमण, मरीजों की मौत और जांचों के आंकड़े जारी किए हैं। पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में प्रतिदिन औसतन आठ गुना ज्यादा मरीज मिले जबकि सात गुना अधिक मौतें हुई हैं। ताजनगरी में 2 मार्च 2020 को पहला केस मिला था। तब कोरोना की पहली लहर थी, जो 20 मार्च 2021 तक 383 दिन चली। 383 दिन में 5,98,156 लोगों की जांच की गई। जिनमें 10,572 नए मरीज मिले और 175 मरीजों की मौत हो गई। यानी तब औसतन रोज 27 नए मरीज मिल रहे थे और प्रत्येक दो दिन बाद एक मरीज की मौत हो रही थी। पहली लहर में औसतन रोज 1561 लोगों की जांच की गई। 

covid patients increased seven times in the second wave of coronavirus in agra
आगरा: कोरोना की दूसरी लहर के आंकड़े - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन के मुताबिक दूसरी लहर 69 दिन रही। यानी 21 मार्च 2021 से लेकर 28 मई तक। इन 69 दिनों में 3,07,981 लोगों की जांच की गई। औसतन रोज 4,463 सैंपल लिए। पहली लहर से सैंपलिंग तीन गुना अधिक रही। 

452 दिन (2 मार्च 2020 से 28 मई 2021 तक)
- 906137 लोगों की जांच की गई अब तक
- कुल मरीज- 25485, कुल 414 मौतें
covid patients increased seven times in the second wave of coronavirus in agra
पहली लहर के आंकड़े - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की दूसरी लहर में 14,913 नए मरीज बढ़े और 239 मरीजों की जान चली गई। यानी प्रतिदिन 216 मरीज और 3 से 4 मौतें। इस तरह पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में आठ गुना नए मरीज बढ़े हैं और प्रति दिन सात गुना से अधिक मरीजों की मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
covid patients increased seven times in the second wave of coronavirus in agra
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
थम गई दूसरी लहर
जिलाधिकारी अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दूसरी लहर अचानक आई, बहुत जल्दी इस पर काबू पा लिया गया। व्यवस्थाएं करने में कुछ वक्त लगा। अब भविष्य के संकट को ध्यान में रखकर रणनीति बना रहे हैं। नए अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन व दवाओं की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
covid patients increased seven times in the second wave of coronavirus in agra
आगरा में कोरोना वायरस: महिला की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मई के आखिर में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। नए मरीजों का जो आंकड़ा 500 से ऊपर पहुंच गया था, वह अब 20 से 30 के बीच में थम गया है। इससे माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप थम गया है, लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed