फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब होगा यमुना का उद्धार: तीन गुना दूषित हुआ जल, प्रदूषण के कारण 'दागदार' हो रहा ताजमहल

Sat, 29 May 2021 10:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 May 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
pollution level rises in yamuna river due to sewer drains in agra
ताजमहल के पीछे यमुना में गंदगी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में इस साल 48 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी यमुना में सीवेज पिछले साल के मुकाबले ज्यादा जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अप्रैल महीने में यमुना नदी में प्रदूषण की स्थिति की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कैलाश घाट से प्रवेश करते हुए ताजमहल के आगे तक शहर में पहुंची यमुना लगभग तीन गुना प्रदूषित हुई है। कैलाश घाट और ताजमहल के पीछे दशहरा घाट, दोनों ही जगहों पर बीते साल से ज्यादा यमुना नदी में जहर घुला है। यहां पानी सिंचाई के लायक भी नहीं है, जबकि यमुना में सीवर न पहुंचे, इसलिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन और सीवर लाइन चालू करने के नाम पर वीएटेक वबाग को एक साल में 48 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

pollution level rises in yamuna river due to sewer drains in agra
ताजमहल के पीछे यमुना में गंदगी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा और आगरा में यमुना नदी का पानी आचमन के लायक छोड़िए, सिंचाई के काबिल भी नहीं बचा। आगरा में ही 61 नाले सीधे यमुना में गिर रहे हैं। नालों की सिल्ट, कचरा और ट्रीटमेंट के बिना पहुंच रहे नालों के जरिए यमुना नदी में सीवर पहुंच रहा है। 
pollution level rises in yamuna river due to sewer drains in agra
ताजमहल के पीछे यमुना में गंदगी - फोटो : अमर उजाला
कैलाश घाट से ताजमहल के बीच ही 91 नाले यमुना को मैला कर रहे हैं, जिनमें से कागजों पर केवल 28 नालों का ट्रीटमेंट हो रहा है। शहर के सबसे बड़े मंटोला नाले में 148 एमएलडी गंदा पानी आता है, जिसमें से 78 एमएलडी ही धांधूपुरा एसटीपी तक पहुंचता है, बाकी बाईपास करके बिना ट्रीटमेंट के यमुना में गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pollution level rises in yamuna river due to sewer drains in agra
संगमरमर के पत्थर पर दाग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण के कारण ताज पर कीड़ों का हमला 
यमुना में नाले के पानी के कारण उपजे दलदल से ताज पर गोल्डी काइरोनोमस कीड़ों का हमला हो रहा है। हर सप्ताह शुक्रवार को एएसआई ताज के पीछे की संगमरमरी दीवार की धुलाई करने को मजबूर है। बीते चार साल से ताजमहल पर कीड़ों का हमला बढ़ा है। सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के स्वत: संज्ञान लेने के बाद भी यमुना नदी में सीवर गिरना बंद नहीं हुआ। सीवेज को लेकर नीरी और सीपीसीबी की रिपोर्ट भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होनी है।
विज्ञापन
pollution level rises in yamuna river due to sewer drains in agra
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना - फोटो : अमर उजाला
बिना ट्रीटमेंट नाले गिर रहे नदी में 
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन प्रकाश यादव ने कहा कि यमुना नदी में बिना ट्रीटमेंट किए 61 नाले गिर रहे हैं, इसलिए प्रदूषण की मात्रा पानी की उपलब्धता के साथ घटती, बढ़ती रहती है। एसटीपी की क्षमता कम है, जबकि सीवेज ज्यादा है। नए एसटीपी बनने के बाद ही सुधार संभव है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed