{"_id":"60b102748ebc3e14c625bca0","slug":"private-aircraft-could-not-take-off-after-emergency-landing-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपात लैंडिंग का मामला: उड़ान नहीं भर सका विमान, कंटेनर में लादकर ले गए इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात लैंडिंग का मामला: उड़ान नहीं भर सका विमान, कंटेनर में लादकर ले गए इंजीनियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 May 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई थी विमान की आपात लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आपात लैंडिंग के बाद टेलीक्रॉस कंट्री फ्लाइट्स का टू सीटर एयरक्राफ्ट उड़ान नहीं भर सका। आखिरकार अलीगढ़ से आए इंजीनियर विमान के पंखे और उसके कलपुर्जे खोल कर शुक्रवार की सुबह चार बजे कंटेनर में लाद कर अलीगढ़ ले गए। बता दें कि गुरुवार दोपहर को अलीगढ़ की धनीपुर मंडी से उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही एयरक्राफ्ट को यमुना एक्सप्रेसवे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। एयरक्राफ्ट में इंस्ट्रक्टर कैप्टन जागृत सिंह और ट्रेनी आदित्य घोष सुरक्षित बच गए। विमान की लैंडिंग के बाद एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। विमान को एक्सप्रेसवे पर देखकर ग्रामीण दंग रह गए थे ।
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ा विमान (गुरुवार की तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के पॉयनियर कंपनी से बुलवाए गए इंजीनियर भी एयरक्राफ्ट की कमियों को सही करने में सफल नहीं रहे। देर रात तक जुटे रहे इंजीनियरों ने निर्णय लिया कि अब तो यह कंटेनर से ही अलीगढ़ जाएगा। इसके बाद इंजीनियर इसके कलपुर्जे खोलने में जुट गए।
3 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई थी विमान की आपात लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह चार बजे टू सीटर एयरक्राफ्ट को कंटेनर से अलीगढ़ ले जाया गया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि करीब 12 साल पुराना एयरक्राफ्ट सही नहीं हो सका, जबकि इंजीनियर पूरी शिद्दत से जुटे रहे। सही न होने के बाद इसे सुबह चार बजे कंटेनर से अलीगढ़ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ा विमान
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एयरक्राफ्ट की आपातकालीन लैंडिंग होने के बाद आसपास के ग्रामीण उसे देखने के लिए दौड़ पड़े थे। हर कोई एयरक्राफ्ट को देखकर अचंभित रह गया।
विज्ञापन
5 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमान मिराज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले 21 मई साल-2015 में भारतीय सेना के लड़ाकू विमान मिराज-2000 की लैंडिंग कराई गई थी। दो बार एक्सप्रेसवे को छूते हुए इस लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।