{"_id":"6288f3747dee106d3655d71a","slug":"cricketer-deepak-chahar-to-marry-fianc-e-jaya-bhardwaj-on-june-1-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepak Chahar Wedding: एक जून को जया के साथ सात फेरे लेंगे क्रिकेटर दीपक चाहर, ताजनगरी के फाइव स्टार होटल में होगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepak Chahar Wedding: एक जून को जया के साथ सात फेरे लेंगे क्रिकेटर दीपक चाहर, ताजनगरी के फाइव स्टार होटल में होगी शादी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 May 2022 07:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेटर दीपक चाहर और जया
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर एक जून को अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ वैवाहिक जीवन की पारी शुरू करेंगे। आगरा के रहने वाले क्रिकेट दीपक चाहर फतेहाबाद मार्ग स्थित पंचतारा होटल में दिल्ली की रहने वाली जया के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में 31 मई से शुरू हो जाएंगी। शाम छह बजे से मेहंदी रस्म शुरू होगी। रात नौ बजे से संगीत की रस्मे होंगी। शादी में देश के कई क्रिकेटरों के आने की भी संभावना है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने अक्टूबर में दुबई में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान दिल्ली की रहने वाली जया भारद्वाज को प्रपोज किया था। मास्टर इन बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन (एमबीए) कर चुकी जया दिल्ली में टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल हेड हैं। जया के भाई एक्टर सिद्धार्थ बिग बास सीजन-5 और स्पलिट्स विला शो में आ चुके हैं।
Trending Videos
2 of 5
दीपक चाहर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के इस सीजन में दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने उन्हें 14 करोड़ रूपये में खरीदा था। वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरिज में चुटैल हुए दीपक इस बार आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
स्टेडियम में दीपक ने जया को किया था प्रपोज
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर दीपक चाहर का अपनी मंगेतर जया को प्रपोज करने की स्टाइल काफी सुर्खियों में रही थी। सोशल मीडिया पर उनका प्रपोज करने का अंदाज क्रिकेट प्रेमियों को काफी पसंद आया था। इसके बाद दो-तीन दिन तक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लोगों ने खूब कमेंट्स भी किए।
4 of 5
दीपक चाहर की शादी का कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर ने जया को पिछले साल अगस्त में अपने परिवार से मिलवाया था। इसके बाद उनके रिश्ते की बात फाइनल हुई। जया के परिवार में मां और भाई सिद्धार्थ हैं। दीपक और जया की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
राहुल चाहर की शादी में दीपक चाहर के साथ जया
- फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर के भाई भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राहुल चाहर की शादी 9 मार्च 2022 को गोवा में हुई थी। राहुल ने फैशन डिजाइनर ईशानी जौहर के साथ सात फेरे लिए। शादी में दीपक और जया भी शामिल हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।