सब्सक्राइब करें

Agra Hunar Haat: हुनर हाट में बॉलीवुड के गानों का तड़का, झूम उठे दर्शक

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 May 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
Bollywood singer Jolly Mukherjee performed in Hunar haat agra
बॉलीवुड गायक जॉली मुखर्जी के साथ गायिका अंकिता पाठक - फोटो : अमर उजाला

आगरा में ताजमहल के निकट शिल्पग्राम में लगी हुनर हाट में बॉलीवुड के गानों का तड़का लगा तो दर्शक झूम उठे। 18 से 29 मई तक आयोजित होने वाली हुनर हाट में 32 राज्यों के 800 से अधिक दस्तकारों ने स्टॉल लगाई हैं। यहां 12 दिन तक कला, व्यंजन और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। हुनर हाट का औपचारिक उद्घाटन बृहस्पतिवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक किया था। हुनर हाट में सुबह 10 से रात 10 बजे तक यहां रोजमर्रा की जरूरी चीजें चीनी, चाय की पत्ती से लेकर भागलपुर की सिल्क की साड़ी, कपड़े व अन्य घरेलू उत्पाद मिल रहे हैं, जिन्हें लोग खरीदने के साथ ही यहां शामिल कलाकारों के हुनर की तारीफ भी कर रहे हैं। इसके साथ ही शुक्रवार की शाम को हुनर हाट में बॉलीवुड गायक जॉली मुखर्जी ने आवाज का जादू बिखेरा।

Trending Videos
Bollywood singer Jolly Mukherjee performed in Hunar haat agra
प्रतिभा बघेल ने बॉलीवुड नगमे पेश किए - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड गायक जॉली मुखर्जी ने गोरिया रे..गोरिया रे मेरा दिल चुरा के ले जा..., तिनक धिन तिन..., ये शहर है अमन का...जैसे गीतों से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। इसके पहले हाट में लोगों ने शिल्पकला के मेले में खरीदारी करने के साथ ही राजस्थानी, मारवाड़ी व गुजराती व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इसके पहले प्रतिभा बघेल ने बॉलीवुड नगमे पेश किए। आज जुम्मा है, आज का वादा था... समेत कई गीतों की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood singer Jolly Mukherjee performed in Hunar haat agra
गायक जॉली मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड गायक जॉली मुखर्जी ने साथी गायिका अंकिता पाठक के साथ शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर सुरों की महफिल सजाई। उन्होंने साथी फिल्म का सुपरहिट नगमा ‘आज हम ओ तुम सनम मिलके ये वादा करें...’ से शुरुआत की तो दर्शकों ने खड़े होकर उन्हें सुना। रंग भरे बादल से, दो नैनों के काजल से...की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाई गईं। 

Bollywood singer Jolly Mukherjee performed in Hunar haat agra
रैम्बो इंटरनेशनल सर्कस के कलाकारों ने दिखाए स्टंट - फोटो : अमर उजाला

हुनर हाट में रैम्बो इंटरनेशनल सर्कस के कलाकारों के स्टंट दर्शकों को खासे पसंद आ रहे हैं। कलाकारों का कहना है कि कोरोना काल में उनके आर्थिक हालात ज्यादा खराब हो गए थे।

विज्ञापन
Bollywood singer Jolly Mukherjee performed in Hunar haat agra
रैम्बो इंटरनेशनल सर्कस के कलाकारों ने दिखाए स्टंट - फोटो : अमर उजाला

 हुनर हाट के मंच ने नया जीवन दिया है। हाट में हर दिन सर्कस के तीन शो दोपहर 1 बजे, 3 बजे और शाम 5 बजे आयोजित किए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed