सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद कविता हत्याकांड: मीट विक्रेता ने छुरी से काटा था गला, पूछताछ में उगला चौंकाने वाला 'राज'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 Jan 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Meat seller arrested for woman murder case in firozabad
कविता हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में दो जनवरी को हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या मीट विक्रेता ने छुरी से गला काट कर हत्या की थी। वारदात के बाद बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी मीट विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। वह महिला से एकतरफा प्यार करता था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरी और खून में सने कपड़े बरामद हुए। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

Trending Videos
Meat seller arrested for woman murder case in firozabad
घटना के संबंध में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी (घटना वाले दिन की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दो जनवरी को नगला हैंडल में दिनदहाड़े घर में महिला कविता (32) पत्नी पप्पू की गला रेत कर हत्या कर दी थी। वारदात के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार और सीओ बल्देव सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर और वरिष्ठ उप निरीक्षक अंजीश कुमार और एसओजी टीम को घटना के खुलासा के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meat seller arrested for woman murder case in firozabad
पुलिस की गिरफ्त में कविता हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति पप्पू की तहरीर पर नीम खेरिया निवासी बॉबी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की। पूछताछ में बॉबी ने पुलिस को बताया कि जब वह घर से निकला था, तभी कटरा मीरा निवासी शफीक पुत्र नसीर वहां पहुंचा था। शफीक मीट विक्रेता है। पुलिस ने शफीक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। 
Meat seller arrested for woman murder case in firozabad
कविता हत्याकांड: मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी शफीक ने बताया कि वह कविता से एकतरफा प्यार करता था। जब उसने बॉबी को उसके घर से निकलते देखा तो बर्दाश्त नहीं कर पाया। बॉबी के जाने के बाद शफीक ने घर में घुसकर छुरी से कविता का गला रेत डाला। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरी और खून में सनी शर्ट बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
Meat seller arrested for woman murder case in firozabad
कविता हत्याकांड: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हत्याकांड का पांच दिन में खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि अच्छा करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed