{"_id":"6214ae3d597a7b0cef05f8bb","slug":"dalit-families-forced-to-migrate-from-village-due-to-fear-of-dabangs-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा में वोट न देने पर पिटाई का मामला: दबंगों के डर से पलायन को मजबूर हुए पीड़ित परिवार, सीओ ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में वोट न देने पर पिटाई का मामला: दबंगों के डर से पलायन को मजबूर हुए पीड़ित परिवार, सीओ ने रोका
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Feb 2022 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पीड़ित परिवार को समझाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में दबंगों के डर से पलायन कर रहे अनुसूचित समाज के परिवारों को सोमवार को पुलिस ने रोक लिया। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, फिर भी पीड़ित पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट दिखे। बसपा नेता मगोर्रा के गांव अड्डा पहुंचे। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव में एहतियात के लिए पुलिसबल तैनात कर दिया गया है, वहीं पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।
20 फरवरी को मगोर्रा के गांव अड्डा में दबंगों ने अनुसूचित समाज के लोगों पर हमला कर दिया था। हमले में समाज के छह लोग घायल हो गए थे। आरोप था कि दबंगों ने रालोद की बजाए बसपा को वोट देने पर यह हमला किया था। दबंगों के दबाव में पीड़ितों को थाना मगोर्रा से भगा दिया गया था। पुलिस अफसरों के हस्तक्षेप के बाद दबंगों पर मुकदमा दर्ज हो सका।
2 of 5
हाथों में बंदूक लेकर खड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दबंगों के डर से पीड़ित परिवार पलायन करने लगे। इसकी भनक पुलिस को लग गई। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद और सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी गांव पहुंच गए। दलित परिवारों को आश्वस्त किया कि दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर दलित परिवारों के पैर थमे, फिर दलित परिवार पुलिस की कार्रवाई में हीलाहवाली से अंसतुष्ट नजर आए।
3 of 5
सामान लेकर घर के बाहर खड़े पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवारों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है और हमलावर अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि दो पक्षों के मध्य मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीड़ितों को समझाते सीओ गोवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़े की असली कारण क्या है, इसकी पूरी जानकारी की जा रही है। मतदान के दौरान इस तरह की कोई सूचना वहां से नहीं मिली थी, अब यह बात क्यों उठी है, जांच हो रही है। पीड़ित की शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
पीड़ित के घर पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
गरमाई सियासत, दलितों से मिलने पहुंचे बसपाई
20 फरवरी को मगोर्रा के गांव अड्डा में दलितों पर हुए हमले के बाद सियासत गरमाने लगी है। मंगलवार को बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी दारा सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष योगेश कुमार के साथ बसपाई गांव अड्डा पहुंचे। यहां पर दलितों को हर संभव मदद को भरोसा दिया, वहीं हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।