तीसरे चरण के मतदान में सबसे हॉट सीट रही करहल विधानसभा में वोटरों का जोश हाई रहा। समाजवादी गढ़ माने जाने वाले करहल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव मैदान में उतरने के कारण जहां सपा समर्थक वोटरों का जोश मतदान के दिन देखने लायक रहा, वहीं भाजपा ने भी समाजवादी किले को ढहाने के लिए खूब दम लगाया। दोनों के बीच की सबसे रोचक जंग में मतदाताओं ने कमाल किया और जिले में सबसे ज्यादा मतदान कर 1974 के बाद दूसरा सबसे ज्यादा मतदान का रिकार्ड बना दिया। 17 में से 14 चुनावों में करहल के वोटर मतदान में फर्स्ट क्लास पास नहीं हो पाए थे, लेकिन इस बार प्रतिष्ठा की लड़ाई में एक एक वोटर को घर से निकालकर मतदान केंद्रों तक ले जाया गया।
करहल में मतदाताओं का जोश रहा हाई: समाजवादी गढ़ में 48 साल बाद दूसरी बार सबसे ज्यादा मतदान
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:02 AM IST
सार
समाजवादी गढ़ माने जाने वाले करहल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव मैदान में उतरने के कारण जहां सपा समर्थक वोटरों का जोश मतदान के दिन देखने लायक रहा, वहीं भाजपा ने भी समाजवादी किले को ढहाने के लिए खूब दम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
