जया भारद्वाज से दीपक चाहर की सगाई पर उनके पिता व कोच लोकेंद्र चाहर बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि दीपक बहुत भावुक है। पिता के तौर वह उसके लिए ऐसी बहू चाहते थे, जो उसके व्यवहार को समझ सके। जया से मिलने के बाद विश्वास हो गया कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी है। दीपक जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहता है। दीपक के इस सपने की राह को जया रोशन करेगी। जया भारद्वाज दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं। वह सात अगस्त को दीपक के साथ आगरा आई थीं। उसी समय दीपक ने जया को परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मिलवाया था। इसी दिन दीपक चाहर ने जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया था। उनके साथ जया भी गईं थीं। जया को दीपक चाहर जीडी गोयनका चाहर एकेडमी और जीडी गोयनका स्कूल भी ले गए। उनके साथ में दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर भी थे। उन्होंने जीडी गोयनका स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ से जया को मिलवाया। काफी देर तक बातचीत हुई। दोनों ताजमहल का भी दीदार किया था।
दीपक चाहर का इजहार-ए-इश्क: पिता बोले-दीपक के सपने की राह को रोशन करेगी जया, बहन ने कराई थी मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक की बहन ने मिलवाया था जया से
दीपक और जया की पहली मुलाकात दीपक की बहन मालती चाहर ने करीब पांच माह पहले कराई थी। इस मुलाकात के बाद से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और बातचीत होने लगी। सगाई के बाद मालती चाहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दीपक और जया की फोटो भी साझा की। इसमें उन्होंने लिखा-लो मिल गई भाभी। यह भी लिखा कि लड़की विदेशी नहीं, दिल्ली की है।
जया भारद्वाज दिल्ली की एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं। जया कक्षा 12 में अपने स्कूल की टॉपर रहीं हैं। इन्होंने कला वर्ग से पढ़ाई की। बाद में एमबीए किया। यह छोटी थीं, तभी पिता का निधन हो गया था।
पिता के निधन के बाद मां ने जया और उनके भाई सिद्धार्थ की परवरिश की। वह होर्डिंग डिजाइनिंग के व्यवसाय में थीं। जया के भाई सिद्धार्थ भारद्वाज बिग बॉस-सीजन-5 में आ चुके हैं।
लोकेंद्र चाहर ने बताया कि इस वर्ष विवाह की योजना नहीं है। वर्ष 2022 में विवाह की तैयारियां हैं। अभी तक कोई कार्यक्र्रम तय नहीं किया गया है। परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
दीपक चाहर का इजहार-ए-इश्क: स्टेडियम में प्रेमिका को पहनाई अंगूठी, दोनों की शादी पर पिता ने कही यह बात