सब्सक्राइब करें

व्यवस्था की पोल खोल रहा नगला धर्मपाल: फर्श पर लिटाकर बीमारों का उपचार, बुखार से दो की मौत, मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग मौन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 09 Oct 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Viral Fever Treatment Given By Doctors To Patients At Mattress
मैनपुरी: फर्श पर लिटाकर मरीजों को दिया जा रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में डेंगू-वायरल बुखार का प्रकोप है। स्वास्थ्य विभाग और शासन सुविधाओं और व्यवस्थाओं के लाख दावे कर रहा हो लेकिन मैनपुरी जनपद में नगला धर्मपाल में जो तस्वीर सामने आई है वो स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाली है। वैसे तो इस गांव में हर घर में मरीज है लेकिन अभी तक करीब दो सौ लोग बुखार से ग्रसित हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में एक किशोरी सहित दो मरीजों की बुखार से मौत हो चुकी है। आम दिनों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं मिलना दुश्वार है वहीं संक्रामक बीमारियों के समय हालत बद से बदतर है। एक निजी क्लीनिक पर मरीजों को फर्श पर गद्दे बिछाकर इलाज दिया जा रहा है। 


 

Trending Videos
Viral Fever Treatment Given By Doctors To Patients At Mattress
मैनपुरी: मरीजों को फर्श पर दिया जा रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला

हालात यह हैं कि यहां के लोग कस्बे में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। इससे वह एक निजी क्लीनिक पर उपचार ले रहे हैं। क्लीनिक पर मरीज के लिए पलंग नहीं मिल पा रहे हैं, ऐसे में मरीजों को जमीन पर टेंट के गद्दे बिछाकर उपचार दिया जा रहा है। जमीन पर लिटाकर ही मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Fever Treatment Given By Doctors To Patients At Mattress
demo pic

नगला धर्मपाल में बुखार तेजी से फैल चुका है। विजेंद्र सिंह की 17 वर्षीय पुत्री कोमल को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। यहां के निवासी सूबेदार शाक्य की 60 वर्षीय पत्नी कमला देवी को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। गुरुवार रात उनकी मौत हो गई। नगला धर्मपाल में  घर-घर बुखार से पीड़ित मरीज देखे जा रहे हैं। 

Viral Fever Treatment Given By Doctors To Patients At Mattress
मैनपुरी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जाना मरीजों का हाल - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात 
नगला धर्मपाल में बुखार से मरीजों की मौत पर गुरुवार को कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने मृतकों के परिवार को सांत्वना दी। वहीं एक निजी क्लीनिक पर उपचार ले रहे मरीजों का हाल भी जाना। उन्होंने मरीजों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को भी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Viral Fever Treatment Given By Doctors To Patients At Mattress
मैनपुरी: मरीज - फोटो : अमर उजाला

50 से अधिक लोग जनपद से बाहर ले रहे उपचार 
नगला धर्मपाल में बुखार से पीड़ित 50 से अधिक लोग आगरा, दिल्ली, मेडिकल कॉलेज सैफई और फिरोजाबाद में उपचार ले रहे हैं। यहां के लोगों का कहना है कि अभी तक यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के लिए नहीं पहुंची। नगर में स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। 

मैनपुरी: झोलाछाप के इलाज से बालक की मौत, पेट दर्द में दी दवा की ओवरडोज से बिगड़ी हालत, क्लीनिक बंद कर भागा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed