सब्सक्राइब करें

दीपक चाहर का इजहार-ए-इश्क: स्टेडियम में प्रेमिका को पहनाई अंगूठी, दोनों की शादी पर पिता ने कही यह बात

न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Oct 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Deepak Chahar Proposes to Girlfriend After IPL Match At Stadium
जया को अंगूठी पहनाते दीपक चाहर - फोटो : deepak chahar/instagram

आगरा के क्रिकेटर दीपक चाहर ने आईपीएल 2021 के 53वें मैच में अपने प्यार का इजहार फिल्मी अंदाज में किया। चेन्नई सुपर किंग्स के इस स्टार तेज गेंदबाज ने गुरुवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच समाप्त होने के बाद अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया। उनकी प्रेमिका ने भी इसपर हामी भरी और 'हां' कहते हुए उनके प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों गले लगे और एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस दौरान वहां मौजूद फैंस ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की। दीपक चाहर के फैसले पर परिवार ने खुशी जताई है। दोनों की शादी के सवाल पर दीपक के पिता व कोच लोकेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि उनके (दीपक चाहर) लौटकर आने पर दोनों परिवार मिल-बैठकर शादी की तारीख तय करेंगे।

Trending Videos
Deepak Chahar Proposes to Girlfriend After IPL Match At Stadium
दीपक चाहर और उनकी गर्लफ्रेंड - फोटो : instagram
क्रिकेटर दीपक चाहर की प्रेमिका का नाम जया भारद्वाज है। वह बिग बॉस फेम सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं। सिद्धार्थ टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। दीपक और जया पिछले काफी दिनों से रिलेशनशिप में थे। गुरुवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दुनिया के सामने उन्होंने अपने प्रेम का इजहार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Chahar Proposes to Girlfriend After IPL Match At Stadium
दीपक चाहर ने जया को किया प्रपोज - फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पूरे पलों का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'खास पल'। इस वीडियो में वे वीआईपी स्टैंड में पहुंचते दिख रहे हैं। यहां पहुंचने के बाद दीपक ने पहले कप्तान एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी को एक तरफ हटने के लिए कहा और उसके बाद पलटकर अपनी गर्लफ्रेंड जया के सामने घुटने पर बैठ गए।
Deepak Chahar Proposes to Girlfriend After IPL Match At Stadium
जया ने भी दीपक चाहर को पहनाई अंगूठी - फोटो : deepak chahar / instagram
दीपक के इजहार-ए-इश्क का अंदाज देखकर जया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने हां कहते हुए दीपक को गले लगा लिया। इसके बाद दीपक ने अपनी जेब से रिंग निकालकर उनको पहना दी। जया ने भी दीपक को रिंग पहनाई। इन पलों को टीवी पर पूरी दुनिया ने देखा। 
विज्ञापन
Deepak Chahar Proposes to Girlfriend After IPL Match At Stadium
पिता के साथ दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
दीपक के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि दीपक का प्लान प्ले ऑफ मैच के दौरान जया को प्रपोज करने का था। लेकिन धोनी ने उन्हें प्ले ऑफ के बजाय लीग मैच में ऐसा करने को कहा। इसके बाद दीपक ने अपना फैसला बदला। दीपक के फैसले पर उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि दीपक के वापस आने पर दोनों परिवार मिल-बैठकर शादी की तारीख तय करेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed