फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Acid Attack Survivor: दीपिका पादुकोण को फिर तलाश रहीं बाला की आंखें, अस्पताल में लड़ रहीं जिंदगी की जंग

Thu, 07 Jul 2022 12:33 PM IST
मुकेश कुमार सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Jul 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Film Chhapaak co-star and acid attack survivor Bala critical condition due to kidney failure
दीपिका और रणवीर के साथ बाला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के शीरोज हैंगआउट कैफे की एसिड अटैक सर्वाइवर बाला की आंखें एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को तलाश रही हैं। बाला की तबीयत फिर से खराब हो गई है। एक साल पहले उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थीं। कैफे के अभियान के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बाला के इलाज के लिए दो बार में 16 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद बाला का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुरू हो सका था। 



अब 30 जून को फिर से बाला की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें नोएडा के जेपी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। नोएडा के शिरोज हैंग आउट की रीच एंड आउट ऑफिसर प्रिया सैनी बताती हैं कि तबियत ज्यादा खराब होने पर बाला को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उनका डायलिसिस की गई। बाला की दोनों किडनी 98 प्रतिशत खराब हो चुकी हैं। डायलिसिस पर ही बाला का जीवन निर्भर है। 

Deepika Padukone Film Chhapaak co-star and acid attack survivor Bala critical condition due to kidney failure
एसिड अटैक सर्वाइवर बाला - फोटो : अमर उजाला

ग्राउंडिंग फंड में दी थी रकम 

27 साल की बाला प्रजापति मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली हैं। पिछले साल चिकित्सीय परीक्षण में पता चला कि उनकी दोनों किडनी फेल हो चुकी है। शिरोज हैंग आउट कैफे ने बाला की मदद के लिए फंडिंग अभियान चलाया था। इसके तहत ही दीपिका ने मदद की थी। 
Deepika Padukone Film Chhapaak co-star and acid attack survivor Bala critical condition due to kidney failure
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण

फिल्म छपाक में कर चुकी हैं अभिनय 

मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में बाला अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अभिनय कर चुकी हैं। फिल्म में सात मिनट का रोल किया है। बाला कॉमेडी नाइट विद कपिल में भी अपने जीवन की दास्तां साझा कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Film Chhapaak co-star and acid attack survivor Bala critical condition due to kidney failure
दीपिका और रणवीर के साथ बाला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

चेहरे पर हुआ था तेजाबी हमला : अजय तोमर 

शिरोज हैंग आउट कैफे के पीआरओ अजय तोमर बताते हैं कि पारिवारिक रंजिश के चलते दस साल पहले एसिड अटैक हुआ था। परिवार के ही रिश्तेदार हरकेश सिंह ने चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। इससे बाला का पूरा चेहरा जल गया था। 
विज्ञापन
Deepika Padukone Film Chhapaak co-star and acid attack survivor Bala critical condition due to kidney failure
एसिड अटैक सर्वाइवर रुकैया - फोटो : अमर उजाला

उनके लौटने का है इंतजार : रुकैया 

शिरोज हैंग आउट कैफे में बाला की साथी रुकैया उस समय काफी भावुक हो गईं, जब उन्हें पता चला है कि बाला अस्पताल में भर्ती हैं। रुकैया कहती हैं कि हम दोनों यहां साथ काम करती थीं, उनके लौटके का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed