फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड शुरू होते ही भगवान ओढ़ने लगे रजाई, बदला खानपान-पहनावा, भक्त दे रहे 'आस्था' की तपिश

Tue, 19 Nov 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Devotees offering Woolen Clothes to Lord Krishna In Mathura
गर्म वस्त्र पहने किए हुए ठाकुर राजाधिराज और रुक्मणी मैया - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में ठंड शुरू होते ही ठाकुरजी के खानपान से लेकर उनके पहनावे में भी बदलाव आ गया है। ठाकुरजी को जहां गर्म खाद्य पदार्थ निवेदित किये जा रहे हैं, वहीं रात में रजाई ओढ़ाई जा रही है। मंदिरों में नियमित पकवानों के अलावा घरों में भी ठाकुरजी के खान-पान में सर्दी के मेवों और गोंद की मिठाइयों के व्यंजन शामिल हो गए हैं। प्रमुख बड़े मंदिर में रात को शयन शृंगार उतारने के बाद ठाकुरजी को रजाई ओढ़ाई जा रही है। 
Devotees offering Woolen Clothes to Lord Krishna In Mathura
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज को सर्दी से बचाव के लिए रुई की बंडी, रुई की रजाई के साथ ही ठाकुरजी का पर्दा भी रुई का लगाया जा रहा है। सेवायतों का मानना है कि कहीं से भी ठाकुरजी को ठंड का एहसास न हो। 
Devotees offering Woolen Clothes to Lord Krishna In Mathura
गर्म पोशाक धारण किए भगवान - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि जगमोहन में भी पर्दे रुई के लगाए जा रहे हैं। वहीं रात आरती के बाद ठाकुरजी को रजाई ओढ़ाई जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा के बाद ठाकुरजी को केसर दूध के साथ सूजी का हलवा निवेदित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees offering Woolen Clothes to Lord Krishna In Mathura
गर्म पोशाक धारण किए राधा-कृष्ण - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन केशवदेव मंदिर में भी ऋतु परिवर्तन का असर ठाकुरजी के श्री विग्रह पर पड़ रहा है। सेवायत ठाकुरजी को ऊनी बगलबंदी, के साथ पैरों में मोजे के साथ शयन में रजाई ओढ़ाई जा रही है। वहीं मेवायुक्त प्रसाद के साथ केसर दूध निवेदित किया जा रहा है। इसके साथ ही राधा मोहन मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, रंगेश्वर मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर में ठाकुरजी को ठंड से बचाने का क्रम शुरू  हो गया है। 
विज्ञापन
Devotees offering Woolen Clothes to Lord Krishna In Mathura
ठाकुरजी के लिए पोशाक खरीदती विदेशी श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए जिन वस्त्रों का प्रयोग किया जाता है वह भक्त स्वयं बनाते हैं। द्वारिकाधीश मंदिर का स्वयं का दर्जी नियुक्त किया गया है। वही ऋतु परिवर्तन के साथ ठाकुरजी के सभी प्रकार के वस्त्रों को तैयार करता है। केशवदेव मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि ठाकुरजी के श्री विग्रहों के वस्त्रों को सुरेंद्र मुकुट वाले तैयार करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed