{"_id":"62ab1cefa11c04765b567cd3","slug":"encounter-in-mainpuri-traffic-on-both-sides-of-the-road-was-stopped-during-the-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Encounter in Mainpuri: एक घंटे तक चली गोलियां, तब पकड़ा गया इनामी बदमाश, देखें मुठभेड़ की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter in Mainpuri: एक घंटे तक चली गोलियां, तब पकड़ा गया इनामी बदमाश, देखें मुठभेड़ की तस्वीरें
आगरा बाईपास रोड गिहार कालोनी का रहने वाला भानू गिहार अवैध शराब से लेकर हर तरह के अपराध में लिप्त है। कोतवाली में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है, वह लगातार 10 सालों से पुलिस को चकमा देता आ रहा था। इस बीच उसके द्वारा लगातार आपराधिक वारदात अंजाम दी जा रहीं थीं। इंस्पेक्टर कोतवाली और स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि भानू गिहार की गिरफ्तारी किसी चुनौती से कम नहीं थी। बृहस्पतिवार को जब उसकी शहर में मौजूदगी सूचना मिली तो तुरंत ही टीम को सक्रिय कर दिया गया।
भानू व मुठभेड़ के दौरान उसका भागा हुआ साथी अर्जुन यादव निवासी नगला दौलत लगातार पुलिस पर फायर कर रहे थे। अर्जुन के पास एक पिस्टल थी। मौके पर उसके खाली खोखा भी बरामद हुए हैं। बदमाश भगा रहे थे, जिस वजह से मार्ग के दोनों ओर पुलिस टीमों को लगाकर वाहनों को रोक दिया गया था। मुठभेड़ के दौरान मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों के बाहर निकल आए।
2 of 5
Encounter in Mainpuri
- फोटो : अमर उजाला
भानू व मुठभेड़ के दौरान उसका भागा हुआ साथी अर्जुन यादव निवासी नगला दौलत लगातार पुलिस पर फायर कर रहे थे। अर्जुन के पास एक पिस्टल थी। मौके पर उसके खाली खोखा भी बरामद हुए हैं। बदमाश भगा रहे थे, जिस वजह से मार्ग के दोनों ओर पुलिस टीमों को लगाकर वाहनों को रोक दिया गया था। मुठभेड़ के दौरान मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों के बाहर निकल आए।
3 of 5
Encounter in Mainpuri
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच चल रही मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के सिपाही भट्ठा के आसपास बदमाशों की घेराबंदी कर रहे थे। दोनों ओर से गोलियां चल रहीं थीं, इस बीच एसआई जैकब फर्नाडीज, स्वाट के सिपाही मोहन, विजय सिंह एक दीवार पर चढ़ रहे बदमाशों को खोज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Encounter in Mainpuri
- फोटो : अमर उजाला
तभी एक गोली सिपाही मोहन के सीने से कुछ नीचे आकर लगी और वह नीचे गिर गया। एक बार फिर बुलट प्रूफ जैकेट ने सिपाही की जान बचा ली।
विज्ञापन
5 of 5
Encounter in Mainpuri
- फोटो : अमर उजाला
एसपी कमलेश दीक्षित ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शातिर भानू गिहार की गिरफ्तारी के लिए स्वाट/इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह को बधाई दी। वहीं कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद इंस्पेक्टर, एसआई व सभी सिपाहियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही इस कार्य के लिए उन्हें उच्चाधिकारियों से पुरस्कृत कराए जाने की बात भी कही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।