मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को खेतों में आग लगने से 600 बीघा गेहूं की फसल के साथ किसानों के अरमान भी जल गए। गांव विक्रमपुर में एक खेत में आग लगी। तेज हवा के कारण आग एक खेत से दूसरे खेत में आग फैल गई। जानकारी पर किसान खेतों पर पहुंच गए, लेकिन आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान अपने सामने मेहनत को बर्बाद होते देखते रहे। कड़ी मेहनत किसानों ने गेहूं की फसल उगाई थी। इस फसल से कई परिवारों के अरमान जुड़े थे, लेकिन आग ने सब तबाह कर दिया। फसल जलता देख किसान फूट-फूटकर रोए। अग्निकांड की सूचना पर थाना औंछा पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान के संबंध में जानकारी जुटाई। पीड़ित किसानों से सरकार से मुआवजे की मांग की है।
मैनपुरी में 600 बीघा गेहूं की फसल जली: बर्बादी देख फूट-फूटकर रोए किसान, आग में जल गए 22 परिवारों के अरमान
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Apr 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन