सब्सक्राइब करें

बारिश का कहर: फिरोजाबाद में मृतकों की संख्या हुई पांच, कहीं दीवार गिरी तो कहीं मकान, फसलों को भी काफी नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Sep 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
Five people died so far due to the house collapse during the rain in Firozabad
घर में कमर तक भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में बारिश के कारण मकान और दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। शुक्रवार को टूंडला क्षेत्र में एक महिला एवं नगला खंगर क्षेत्र में पुरुष की मौत हो गई। जिलाधिकारी रवि रंजन ने पांचों मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि दिए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल आठ लोगों को उपचार किया जा रहा है। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि मकान गिरने, पशुओं के मृत होने तथा फसलों के नुकसान का आंकलन पांचों तहसीलों में कराया जा रहा है। तहसीलों से रिपोर्ट आने के बाद प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। मिर्च की फसल के लिए जिला उद्यान अधिकारी को क्षेत्र में भ्रमण करके आंकलन के निर्देश दिए हैं। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.संजीव वर्मा ने कहा कि मिर्च की फसल में 20 से 25 प्रतिशत तक हानि की संभावना है लेकिन विस्तार से सर्वे कराने पर हकीकत सामने आएगी।
Trending Videos
Five people died so far due to the house collapse during the rain in Firozabad
बारिश के दौरान दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
जिले में तीन दिन से बारिश हो रही है, जिससे जनहानि के साथ फसलों को काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को दो स्थानों पर हुए हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। नगला खंगर क्षेत्र के गांव सुजनीपुर में कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत हो गई। टूंडला में दीवार गिरने एक महिला की जान चली गई। इस हादसे में उसकी नातिन घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five people died so far due to the house collapse during the rain in Firozabad
कई इलाकों में हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
जिले में 24 घंटे में औसतन 59.44 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसमें फिरोजाबाद तहसील में सबसे अधिक 111.30 मिलीमीटर व सिरसागंज में सबसे कम 19 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। शनिवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। दिन में रुक-रुक बारिश हुई। 
Five people died so far due to the house collapse during the rain in Firozabad
मंडी परिसर में हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
कोटला रोड स्थित फल, सब्जी एवं गल्ला मंडी में बारिश के 24 घंटे बाद भी परिसर से पानी की निकासी नहीं हो सकी। शुक्रवार को सुबह मंडी रोड के किनारे सजानी पड़ी। इससे सुबह से दोपहर 11 बजे तक रोड जाम रहा। व्यापारियों का कहना है कि पानी भरने के कारण पांच आढ़तियों के गोदामों में गल्ला बर्बाद हो गया है। 
विज्ञापन
Five people died so far due to the house collapse during the rain in Firozabad
पानी में गिरी बाजरा की फसल - फोटो : अमर उजाला
बारिश से जनहानि, पशुहानि के साथ ही मकान आदि गिरने का सर्वे करने के लिए तहसीलों की टीम शहर से लेकर गांवों तक सक्रिय रहीं। प्रशासन की टीमें तहसीलवार इन रिपोर्ट को एकत्रित करने के साथ ऑनलाइन भेजने का काम करते रहे। शनिवार शाम तक जिले भर में बारिश से फसलों व अन्य नुकसान का आंकलन हो सकेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed