{"_id":"632e7a58ccf6c412275525b9","slug":"bull-attacked-the-child-after-entering-the-crowd-in-janakpuri-mahotsav-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: जनकपुरी महोत्सव में सांड़ ने फैलाई दहशत, बच्चे को सड़क पर पटका, 10 से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जनकपुरी महोत्सव में सांड़ ने फैलाई दहशत, बच्चे को सड़क पर पटका, 10 से अधिक लोग घायल
Sat, 24 Sep 2022 12:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
सांड़ ने बच्चे को पटका
- फोटो : रामेश्वर दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बंदर ही नहीं, घुमंतू सांड़ भी लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। शुक्रवार रात को एक सांड़ ने जनकपुरी महोत्सव में दहशत फैला दी। सांड़ लोगों की भीड़ में घुस गया, जिससे अफरातफरी मच गई। सांड़ ने पांच साल के बच्चे को सींगों पर उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद सांड़ ने 10 से ज्यादा लोगों को उठाकर फेंका। उससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। सांड़ के हमले से कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बच्चे को उठाता युवक
- फोटो : रामेश्वर दास
पुलिसकर्मियों ने सांड़ को रोकने की कोशिश की, मगर तब तक वह 10 से ज्यादा महिलाओं, बच्चों को टक्कर मारता हुआ दयालबाग की ओर भाग निकला। सांड़ के हमले में घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
सांड़ ने बच्चे को उठाकर फेंका
- फोटो : रामेश्वर दास
भीड़ में सांड़ घुस आने से काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। उसके जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि शहर की सड़कों पर सांड़ घूमते रहते हैं, जो राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाउंसरों ने की धक्कामुक्की
- फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी मंच पर जूते पहनकर घूम रहे बाउंसरों ने राम-सीता के दर्शन करने पहुंची महिलाओं से धक्का मुक्की की। उन्हें मंच से जबरन नीचे धकेल दिया। इसी तरह के हालात जनकपुरी मंच के दोनों गेटों पर रहे। यहां पुलिसकर्मी और व्यवस्थापकों को लोगों धक्के मारकर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
भीड़ में पुलिस ने संभाली स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी के मंच पर शुक्रवार की रात को माता सीता और श्रीराम के दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात दस बजे मंच पर बढ़ती भीड़ को देखकर जूते पहनकर मंच पर पहुंचे बाउंसरों ने महिलाओं के साथ धक्का मुक्की की। इसे लेकर बाउंसरों से लोगों की झड़प भी हुई।