फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल देखकर रोमांचित हुए वीवीएस लक्ष्मण, डायना सीट पर खिंचाए फोटो

Wed, 22 Jan 2020 03:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Jan 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Former Indian Cricketer VVS Laxman Visits Taj Mahal With Family
पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने ताजमहल देखा - फोटो : अमर उजाला
वाह ताज! कुछ ऐसे ही शब्दों के साथ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने ताजमहल देखा। वीवीएस लक्ष्मण सफेद संगमरमर इमारत को निहारते रहे।
Former Indian Cricketer VVS Laxman Visits Taj Mahal With Family
डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचाता वीवीएस लक्ष्मण का परिवार - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भारतीय क्रिकेट के खब्बू बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण पत्नी जीआर शैलजा और बच्चों के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गाइड से ताजमहल के बारे में बारीकी से जानकारी ली। वीवीएस लक्ष्मण भी डायना सीट के मोह से बच नहीं सके। पत्नी के साथ उन्होंने भी डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचाए।
Former Indian Cricketer VVS Laxman Visits Taj Mahal With Family
ताजमहल पर वीवीएस लक्ष्मण का परिवार - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मण मीडिया से दूरी बनाए हुए रहे। लेकिन लक्ष्मण और उनके परिवार के सदस्यों ने मोहब्बत की निशानी के साथ अलग अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Indian Cricketer VVS Laxman Visits Taj Mahal With Family
पुलिस की मौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों को जैसे ही पता चला कि दिग्गज क्रिकेटर उनके बीच मौजूद हैं तो कई सैलानी लक्ष्मण से ऑटोग्राफ और तस्वीरें खिंचाने के लिए उनकी तरफ आए। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में सैलानी ऐसा नहीं कर सके।
विज्ञापन
Former Indian Cricketer VVS Laxman Visits Taj Mahal With Family
प्रेम मंदिर में परिवार सहित पहुंचे वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मंगलवार को क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली में ठाकुर जी के दर्शन किए। परिवार सहित उन्होंने यहां टटीया स्थान को भी देखा। ब्रज भ्रमण पर दोपहर बाद वृंदावन पहुंचे वीवीएस लक्ष्मण सबसे पहले स्वामी हरिदास जी की साधना स्थली टटीया स्थान पहुंचे। यहां मोहिनी बिहारी जी के परिवार सहित दर्शन किए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed