{"_id":"62a1df1bcd095302836cd5c3","slug":"ganga-dussehra-2022-in-soronji-more-than-two-lakh-devotees-took-a-dip-in-the-ganges","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganga Dussehra 2022: सोरोंजी में आस्था का अद्भुत संगम, नाचती गाती महिलाएं, गंगास्नान के लिए करना पड़ा कठिन परिश्रम, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Dussehra 2022: सोरोंजी में आस्था का अद्भुत संगम, नाचती गाती महिलाएं, गंगास्नान के लिए करना पड़ा कठिन परिश्रम, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Jun 2022 05:22 PM IST
सार
बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती और दुग्धाभिषेक कर पूजन किया।
विज्ञापन
1 of 7
Ganga Dussehra 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जिले के गंगाघाटों पर डुबकी लगाकर पुण्यलाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने गंगास्नान कर पूजा अर्चना करते हुए साधु संतों को दान पुण्य भी किया। गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया एवं पहरावनी की। पूरे दिन गंगा पर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता रहा। मां गंगा की आरती उतार के श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं कीं।
तीर्थनगरी सोरों, लहरा, कछला, कादरगंज एवं इस्माइलपुर गंगाघाटों पर बुधवार की सायं से ही श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया था। रात्रि के समय श्रद्धालुओं ने कहीं कीर्तन तो कहीं भजन के कार्यक्रम आयोजित करके गंगा की महिमा का गायन किया। बृहस्पतिवार की सुबह भोर के साथ ही गंगाघाटों के मंदिरों में जैसे ही घंटे घडिय़ाल की आवाजें सुनाई दीं। वैसे ही श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारे लगाते हुए गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। जैसे जैसे दिन खुलता गया वैसे ही वैसे श्रद्धालुओं की संख्या गंगाघाटों पर बढ़ती जा रही थी। सुबह 6 बजे सभी गंगाघाटों पर चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ का आलम ही नजर आ रहा था।
2 of 7
Ganga Dussehra 2022
- फोटो : अमर उजाला
हर कोई गंगा की रेतीली तलहटी में दौड़ता हुआ गंगा की धार की ओर बढ़ रहा था जिससे वह जल्दी गंगा स्नान कर सके। श्रद्धालुओं के बीच ऐसी प्रतिस्पर्धा दिखाई दे रही थी। दोपहर तक गंगाघाटों पर भीड़ का जबरदस्त दवाब बना रहा। दूरस्थ इलाकों के लोग रात को ही यहां पहुंच गए थे, सुबह के समय गंगास्नान करने के पश्चात वापस प्रस्थान कर गए। वहीं आस पास के इलाके के लोगों का दोपहर तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। तमाम श्रद्धालु गंगा मां का दूध से अभिषेक करते नजर आए, वहीं तमाम गंगाभक्त गंगा की पहरावनी करते नजर आ रहे थे। पूजा अर्चना का सिलसिला दिनभर गंगाघाटों पर चलता रहा। गंगाघाटों पर भंडारे के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जहां श्रद्धालु साधु-संतों और भिक्षुओं को भोजन कराके दान दक्षिणा भेंट कर रहे थे। उमस भरी गर्मी के बीच अगाध श्रद्धा के साथ पुण्य कार्यों में जुटे नजर आ रहे थे।
3 of 7
Ganga Dussehra 2022
- फोटो : अमर उजाला
गंगाघाटों पर युवाओं और बच्चों के बीच मस्ती का आलम देखा गया। गंगास्नान करते समय युवक-युवतियों की टोलियां पिरामिट बनाकर गंगा के जल में छलांग लगा रहे थे। वहीं गंगा में कोई दौड़ लगा रहा था तो कोई बॉल से खेल रहा था। परिवार और बच्चों के साथ मस्ती का आलम अलग ही नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बच्चों के मुंडन के लिए ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट पर बड़ी संख्या में बच्चों के मुंडन संस्कार भी किए गए। गंगाघाटों पर मुंडन संस्कार के लिए बारबरों की कमी नजर आ रही थी। तमाम परिवारीजन बारबरों के पास अपने बच्चों के मुंडन कराने के लिए प्रतीक्षा करते नजर आ रहे थे। जिन परिवारों ने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए उनके द्वारा दान दक्षिणा भी दी गई।
विज्ञापन
5 of 7
वाहनों की रही कमी
- फोटो : अमर उजाला
गंगा स्नान के लिए आने जाने वाले श्रद्धालुओं को वाहनों की कमी का सामना करना पड़ा। वाहन न मिलने के कारण लोग टेंपो व अन्य वाहनों पर लटके सवार नजर आ रहे थे। श्रद्धालु मजबूरी में वाहनों की छतों पर यात्रा करने को मजबूर थे। भरतपुर के श्रद्धालु श्याम ने बताया कि वह सोरों से कछला आए हैं, लेकिन काफी भीड़ होने के कारण टेंपो की छत पर उन्हें बैठना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।