सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

खुशखबर: अब 'गंगाजल' से तर होगा पूरे आगरा का गला, शहरवासी बोले- अहो भाग्य हमारे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Ganga water supply in Agra
सिकंदरा स्थित वाटर वक्स में गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मकर संक्रांति पर जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स को गंगाजल मिल ही गया। बुधवार को बलदेव के नेरा गांव में बनाए गए वीपीटी टैंक में पूजा अर्चना के बाद भूमिगत पाइप लाइन के बटरफ्लाई वाल्व को खोला गया। इसके बाद गंगाजल जीवनी मंडी चल पड़ा। पाइपलाइन के जरिए वॉटरवर्क्स को हर दिन 200 एमएलडी गंगाजल मिलेगा। सिकंदरा वॉटरवर्क्स पर पहले ही 144 एमएलडी गंगाजल पहुंच रहा है। ऐसे में बृहस्पतिवार से पूरे शहर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
Trending Videos
Ganga water supply in Agra
भाजपा विधायकों ने वॉल्व घुमाकर किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के तीन विधायकों योगेंद्र उपाध्याय, पुरुषोत्तम खंडेलवाल और राम प्रताप सिंह चौहान ने जल निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियरों के साथ बलदेव के गांव नेरा स्थित 20 फुट गहरे वीपीटी टैंक में प्रवेश किया और विधिवत पूजन के बाद वाल्व का चक्का घुमाया। जीवनी मंडी जलसंस्थान को प्रतिदिन 200 एमएलडी गंगाजल मिल सकेगा जहां से आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा एत्मादपुर, आगरा छावनी विधानसभा के क्षेत्रों को अब यमुना जल के स्थान पर गंगाजल की आपूर्ति की जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga water supply in Agra
सिकंदरा वाटर वर्क्स - फोटो : अमर उजाला
बीते साल 9 जनवरी को सिकंदरा में मिला था गंगाजल
बीते साल 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोठी मीना बाजार मैदान से सिकंदरा वॉटरवर्क्स से गंगाजल आपूर्ति का लोकार्पण किया था। एक साल से सिकंदरा वॉटरवर्क्स से 144 एमएलडी गंगाजल और 144 एमएलडी यमुना जल आधे शहर में पहुंच रहा है। जल निगम ने एक जनवरी से जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स तक 200 एमएलडी गंगाजल पहुंचाने का दावा किया था, लेकिन इसमें ठीक एक महीने की देरी हुई। लेकिन आज से पूरे शहर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
Ganga water supply in Agra
जीवनी वाटर वर्क्स - फोटो : अमर उजाला
150 मीटर ट्रेंचलेस खोदाई कर डाली पाइप लाइन
सिकंदरा को एक साल पहले गंगाजल मिल गया, पर जीवनी मंडी तक पानी पहुंचने में पूरा एक साल लग गया। दरअसल, वॉटरवर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे से पाइप लाइन निकालनी थी, जहां खोदाई मुश्किल थी। ऐसे में 150 मीटर ट्रेंचलेस खोदाई कर पाइप लाइन डाली गई। यहां 1200 मिमी पाइप लाइन के जरिए जीवनी मंडी तक गंगाजल पहुंचाया गया। एक दिसंबर से दो जगह पाइप लाइन को जोड़ने का काम किया गया, जिसमें डेढ़ महीने का समय लग गया।
विज्ञापन
Ganga water supply in Agra
यमुनापार क्षेत्र में पहुंचा गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
यमुना पार, पुराने शहर, सैन्य क्षेत्र को मिलेगा गंगाजल
जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स को 200 एमएलडी गंगाजल मिलने के बाद आधे शहर की मुसीबतें दूर हो जाएंगी। यहां सीवर की तरह गंदे पानी का ट्रीटमेंट करने के बाद भी पीले, गंदे बदबूदार पानी की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन अब गंगाजल मिलने से यमुना पार, पुराने शहर और सैन्य क्षेत्र को स्वच्छ गंगाजल मिलना शुरू हो जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed