{"_id":"69e4531866f7671a29099486","slug":"girlfriend-murders-uncle-in-hotel-room-in-agra-2026-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में खूनी खेल: पहले नशा, फिर प्रेमिका ने हथाैड़े-ब्लेड से दी खाैफनाक माैत; इसलिए किया मामा का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के कमरे में खूनी खेल: पहले नशा, फिर प्रेमिका ने हथाैड़े-ब्लेड से दी खाैफनाक माैत; इसलिए किया मामा का कत्ल
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:29 AM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई। प्रेमिका ने रिश्ते के मामा को बेरहमी से माैत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद होटल के कमरे से चीखती हुई बाहर निकली और स्टाफ को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आगरा होटल हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित ताजपथ होटल के कमरे में प्रेमी की हत्या करने की आरोपी महिला को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, परिजन ने युवक की हत्या में महिला के साथ और लोगों के जुड़े होने का शक जताया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
Trending Videos
होटल में जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होटल में शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी के शिवपुरी निवासी खिल्लो (35) की हत्या की गई थी। आरोप है कि उसके साथ आई मलपुरा निवासी महिला ने सर्जिकल ब्लेड से गर्दन काटकर और सिर पर हथौड़े से कई वार कर हत्या की। उसने खुद ही होटल के रिसेप्शन पर जाकर हत्या की जानकारी दी थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि खिल्लो उसका रिश्ते में मामा था। लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उनका परिवार कभी भी टूटने के कगार पर था। इसी से होटल में पहले उसने खिल्लो के साथ नशा किया फिर उसकी हत्या कर दी। एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
होटल के कमरे में मिली युवक की लाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी शादी के लिए रुपये जुटा रहा था खिल्लो
मृतक के भाई अजय ने बताया कि महिला के घर खिल्लो कई साल तक रहा है। उसके परिवार को भी इस बात की जानकारी थी। खिल्लो टाइल्स का काम कर अच्छा कमा लेता था। वह अपनी कमाई पहले महिला पर खर्च करता था। कुछ समय से वह अपनी शादी के लिए रुपये जमा करने में लगा था। जिस कमरे में हत्या हुई है वो कमरा खिल्लो के नाम पर नहीं बुक था। महिला के परिवार के एक व्यक्ति के नाम से बुक था। कमरे में शराब के साथ काफी मात्रा में बियर की कैन भी मिली है। उन्हें शक है कि मामले में और कोई भी शामिल है। हालांकि पुलिस जांच में महिला अकेले होटल में जाती दिखी है।

युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला को नहीं था कोई अफसोस
होटल के कमरे में रिश्ते के मामा की हत्या करने के बाद आरोपी महिला को कोई अफसोस नहीं था। वह बार-बार एक ही बात कह रही थी कि वह उसे जान से नहीं मारती तो वो उसके साथ गलत हरकत करने में सफल हो जाता। दो महीने पहले भी होटल में बुलाकर गलत हरकत की थी। ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। पति को फोटो और वीडियो दिखाने की धमकी दे रहा था। एसीपी सैंया डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पूछताछ में महिला पहले कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस को लग रहा था कि हथौड़े से प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस ने गले पर भी कट का निशान देखा। इस पर महिला से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि रिश्ते का मामा उसे काफी परेशान कर रहा था। बार-बार मिलने के लिए बुलाता था, वो चाहता था कि जैसा चाहे वैसा करती रहे। वह इससे तंग आ गई थी। इसलिए तैयारी करने के बाद आई थी। उसने बैग में सर्जिकल ब्लेड और हथाैड़ा रख लिया था।
ये भी पढ़ें-काैन है तहसीलदार: सुशील ने संभाला प्रभार, राखी बोलीं- मैंने चार्ज नहीं छोड़ा; दिनभर पसोपेश में रही जनता

कमेंट
कमेंट X