{"_id":"5cb19874bdec222dcc578691","slug":"hema-malini-give-advices-to-maneka-gandhi-s-statement-on-muslim-voters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेनका के 'मुस्लिम मतदाता' वाले बयान पर बोलीं हेमा- वे समर्थन नहीं करते हैं तो भी करनी होगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनका के 'मुस्लिम मतदाता' वाले बयान पर बोलीं हेमा- वे समर्थन नहीं करते हैं तो भी करनी होगी मदद
Sat, 13 Apr 2019 05:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Apr 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी और मेनका गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम मतदाताओं पर दिए मेनका गांधी के बयान से भाजपा के लोग ही किनारा कर रहे हैं। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने तो इशारों ही इशारों में मेनका को नसीहत तक दे डाली है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में हेमा ने कहा कि कौन वोट देता है और कौन नहीं। यह फर्क नहीं होना चाहिए।
सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने एक चुनावी सभा में कहा था कि मैं मुस्लिमों के समर्थन से जीतना चाहती हूं। अगर वो मुझे वोट नहीं करेंगे तो मैं उनकी सहायता नहीं करूंगी। मेनका के इस बयान पर खूब सियासी बवाल मच रहा है। इस बयान पर उनको नोटिस भी मिला है।
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी
- फोटो : ANI
मेनका गांधी के 'वोट नहीं तो मदद नहीं' वाले बयान पर हेमा मालिनी ने कहा कि अगर मुसलमान समर्थन नहीं करते हैं, फिर भी आपको हर किसी की मदद करनी होगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने हमें वोट दिया और किसने नहीं। उन्होंने कहा कि हर कोई अलग है। इस तरह की भावना मुझमें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी ने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर अल्पसंख्यक समुदाय की मुस्लिम महिलाएं हमारा समर्थन करती हैं, लेकिन अगर वे हमारा समर्थन नहीं भी करती हैं, तो भी आपको हर किसी की मदद करनी होगी। कौन वोट देता है और कौन नहीं यह फर्क नहीं होना चाहिए।
Hema Malini on Maneka Gandhi's statement on Muslim voters: On triple talaq issue many minority community women support us but even if they dont,you have to help everybody,doesn't matter who voted for us & who did not. This kind of feeling doesn't come to me.Everybody is different pic.twitter.com/YCGfKPZcE0
— ANI UP (@ANINewsUP) April 13, 2019
विज्ञापन
भगवान की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करतीं हेमा मालिनी (फाइल)
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने अपनी जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि मैंने मथुरा में अच्छा काम कराया है। यहां के लोग समर्थन कर रहे हैं। इसलिए मुझे जीत का भरोसा है। लोग विकास चाहते हैं। जाति की राजनीति अब काम नहीं करती है।
Voting Ink मिटने का ये है सच, देखिए अमर उजाला की पड़ताल
BJP MP candidate from Mathura Hema Malini: I am very confident of a win because I have done good work, my Government has done good work,so I am sure people will support us. Whole system is changing,people want development,caste politics now doesn't work pic.twitter.com/ytf2DW4TEi
— ANI UP (@ANINewsUP) April 13, 2019
Voting Ink मिटने का ये है सच, देखिए अमर उजाला की पड़ताल