{"_id":"5cb1a1e6bdec22140f077505","slug":"old-age-home-voters-want-cast-vote-in-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनों ने निकाला घर से बाहर, कैसे मनाएं लोकतंत्र का 'त्योहार', 'बेबस' वृद्ध मतदाताओं की सुनो गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों ने निकाला घर से बाहर, कैसे मनाएं लोकतंत्र का 'त्योहार', 'बेबस' वृद्ध मतदाताओं की सुनो गुहार
Sat, 13 Apr 2019 03:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Apr 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
अपने वोटर कार्ड दिखाते वृद्धाश्रम में रहने वाले मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के महापर्व में हर एक वोट जरूरी होता है, लेकिन इस महापर्व में शामिल न हो पाने का दर्द उन मतदाताओं से पूछिए, जिन्हें अपनों ने घर से निकाल दिया है। आगरा के रामलाल वृद्ध आश्रम में रहने वाले विभिन्न शहरों के मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करने का दर्द सता रहा है। इन लोगों की मांग है कि चुनाव आयोग उनके मतदान के लिए ऐसी व्यवस्था करे, जिससे वे भी अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
रामलाल वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
रामलाल वृद्ध आश्रम में चौपाल में आपसी बातचीत में इन बुजुर्गों का यह दर्द सामने आया। आगरा के अलावा बाहर के भी कई वृद्ध आश्रम में रह रहे हैं। उनका कहना था कि उन्हें घर से बेदखल कर दिया गया है। इस मजबूरी से वे आश्रम में रह रहे हैं।
अपने वोटर कार्ड दिखाते वृद्धाश्रम में रहने वाले मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
वृद्धजनों ने कहा कि अगर मतदान करने अपने शहर जाते हैं, तो उनके बेटे-बहू उन्हें घर में नहीं घुसने देंगे। ऐसे में उनके लिए मतदान करना काफी मुश्किल हो जाएगा। आश्रम में रह रहे लोगों की मांग थी कि चुनाव आयोग उनके मतदान की कुछ ऐसी व्यवस्था करे, जिससे देश में भविष्य में बनने वाली सरकार में उनकी भी सहभागिता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलाल वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्गों का मानना है कि उन्हें सभी दलों के प्रत्याशियों से यह भी दरकार है कि घर से बाहर कर दिए गए बुजुर्गों को सरकार की ओर से कुछ सुविधाएं दी जाएं। किसी भी दल का प्रत्याशी हमारी बात करता नहीं दिख रहा है। वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धों के चेहरे पर यह दर्द भी दिखा कि कोई भी सरकार उनके लिए कुछ नहीं सोचती है।
विज्ञापन
रामलाल वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
आश्रम में रह रहे वृद्धजनों की पांच मुख्य मांगें
- वृद्धावस्था पेंशन योजना।
- सुचारू रूप से से बिजली।
- मजबूत सड़कों का निर्माण।
- मेडीक्लेम की सुविधा।
- आधार कार्ड की सुविधा।
- वृद्धावस्था पेंशन योजना।
- सुचारू रूप से से बिजली।
- मजबूत सड़कों का निर्माण।
- मेडीक्लेम की सुविधा।
- आधार कार्ड की सुविधा।