सब्सक्राइब करें

थाने में पुलिस कर रही लंगूर की 'खातिरदारी', हैरान करने वाली है इसके पीछे की कहानी, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
home guard duty for care of langoor at police station agra
लंगूर से दो दिन से कुछ भी नहीं खाया - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना हरीपर्वत में पुलिस एक लंगूर की खातिरदारी कर रही है। लंगूर का नाम रामू है। उसकी देखभाल के लिए होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है, जो उसे घूमाता है। इसके पीछे की जो कहानी है, वो हैरान करने वाली है।
Trending Videos
home guard duty for care of langoor at police station agra
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
शाह मार्केट में सिटी प्लाजा के गार्ड की रायफल चोरी में जेल भेजे गए राजू का लंगूर रामू उदास हो गया है। वो खाना भी नहीं खा रहा है। इस कारण पुलिस उसकी देखभाल कर रही है। थाना हरीपर्वत में होमगार्ड की ड्यूटी लंगूर की देखभाल के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
home guard duty for care of langoor at police station agra
थाने में लंगूर को घूमाता होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
गांव सुतारी, बसई अरेला निवासी अवधेश सिटी प्लाजा में गार्ड की नौकरी करता है। बुधवार तड़के उसकी लाइसेंसी रायफल चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से एक आरोपी शहीद नगर निवासी राजू को गिरफ्तार किया था। 
home guard duty for care of langoor at police station agra
थाने में होमगार्ड के साथ लंगूर - फोटो : अमर उजाला
राजू लंगूर घुमाने का काम करता था। पुलिस ने राजू को जेल भेज दिया। इसके बाद उसके लंगूर को अपने पास ही रख लिया। पहले उसे वन विभाग को सौंपने की तैयारी थी। मगर, पुलिस ने लंगूर को थाने में ही रोक लिया। 
विज्ञापन
home guard duty for care of langoor at police station agra
लंगूर - फोटो : अमर उजाला
मालिक के न होने की वजह से लंगूर खाना तक नहीं खा रहा है। इस पर लंगूर को खिलाने से लेकर बाहर घुमाने में लंगूर की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को भी एक होमगार्ड उसे घुमाने में लगा रहा। थाने में आने जाने वाले लोगों के लिए भी वह आकर्षण का केंद्र बंद गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed