{"_id":"60fa433fd03e671bf315e5e5","slug":"horrific-murder-in-agra-mother-and-three-children-read-inside-story-of-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में मां-बच्चों की हत्या: बेड पर सोते समय पारस और माही तो फर्श पर रेते रेखा और टुकटुक के गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मां-बच्चों की हत्या: बेड पर सोते समय पारस और माही तो फर्श पर रेते रेखा और टुकटुक के गले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोतवाली के फुलट्टी स्थित मोहल्ला कूंचा साधू राम में महिला रेखा राठौर, उनके बेटों वंश उर्फ टुकटुक, पारस और बेटी माही की घर में निर्मम हत्या कर दी गई। चारों का कपड़े बांधकर गला दबाया गया, बाद में रेत भी दिया गया। पारस और माही को बेड पर तो रेखा और टुकटुक को फर्श पर मारा गया। दिल दहलाने वाली घटना के बारे में घर के हालात कुछ यही बता रहे हैं। पुलिस को प्रथम तल पर मिले पूजा स्थल में सामान बिखरा मिला। पुलिस के अनुसार मृतकों के शरीर से भी काफी खून निकला था। मगर, खून सूख चुका था। ऐसा घटना को 24 घंटे होने की वजह से हो सकता है। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस इस मामले में रेखा के पूर्व पति सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दो और लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
Trending Videos
आगरा में सामूहिक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला कूंचा साधूराम में चौबेजी वाली गली के अंदर मोड़ पर रेखा का दो मंजिला मकान है। दो सीढ़ियां चढ़कर गेट के अंदर जाते ही पहली मंजिल पर जाने की सीढ़ियां और बगल में एक कमरा बना हुआ है। एक स्टोर भी है, जिसमें वाशिंग मशीन रखी थी। प्रथम तल पर भी दो कमरे बने हैं। सीढ़ियों से ऊपर जाने पर किचिन बनी है। इसके बाद स्टोर और फिर बेडरूम बना है। पुलिस के मुताबिक, सूचना पर पहुंचे तो घर के दरवाजे पर चप्पल बिखरी पड़ी थीं। खाने का सामान पड़ा था। नीचे कमरे में पलंग रखा था। इसके नीचे फर्श पर चार कटे हुए नींबू रखे थे। इनके बीच में बुझा हुआ दीया था। आले में पूजा की थाली रखी थी। हल्दी भी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि तंत्रमंत्र किया गया। पलंग पर समोसा और चटनी के साथ ही थैली रखी थी। इसके बाद सीढ़ियों से ऊपर जाने पर किचिन में फ्राईफेन में चाय रखी थी। वहीं एक बर्तन में फटा हुआ दूध था। भोजन बनने का कोई प्रमाण नहीं मिला। इसके साथ ही स्टोर में टुकटुक पड़ा हुआ था। उसके गले में कपड़ा पड़ा था। उसकी हत्या गला रेतकर भी की गई थी। इसके अलावा बेडरूम में बेड के सहारे रेखा फर्श पर पड़ी थी। उनके भी गले में कपड़ा पड़ा था, रेतने का भी निशाना था। माही और पारस बेड पर पड़े थे। उनके गले भी घोंटने के बाद रेते गए। ऐसा लग रहा था कि दोनों को सोते समय मारा गया है।
मृतका रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
...तो बच्चों की जान बचाना चाहती थी रेखा
रेखा का शव फर्श पर बेड के सहारे पड़ा मिला। उसके हाथ में खून लगा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि हत्यारे ने पहले बच्चों को मारा। रेखा ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया होगा। इस दौरान उसके हाथों पर खून लग गया। इस पर उसे पकड़कर फर्श पर गला घोंटा गया, जिससे उसकी चीख बाहर नहीं जा सकी। गला रेतने के बाद उसकी जान निकलने पर ही छोड़ा।
रेखा का शव फर्श पर बेड के सहारे पड़ा मिला। उसके हाथ में खून लगा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि हत्यारे ने पहले बच्चों को मारा। रेखा ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया होगा। इस दौरान उसके हाथों पर खून लग गया। इस पर उसे पकड़कर फर्श पर गला घोंटा गया, जिससे उसकी चीख बाहर नहीं जा सकी। गला रेतने के बाद उसकी जान निकलने पर ही छोड़ा।
विज्ञापन
टुकटुक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
...टुकटुक ने स्टोर में छुपने का किया प्रयास
पुलिस के मुताबिक, रेखा के बेटे टुकटुक की लाश स्टोर में पड़ी मिली। लाश इस तरह से थी, जैसे वो छिपने का प्रयास कर रहा हो। आशंका है कि टुकटुक ने मां, भाई और बहन के कत्ल होते हुए देख लिए होंगे। इस पर वह भागकर स्टोर में छुप गया होगा। उसे भी बचने का मौका नहीं मिल सका।
पुलिस के मुताबिक, रेखा के बेटे टुकटुक की लाश स्टोर में पड़ी मिली। लाश इस तरह से थी, जैसे वो छिपने का प्रयास कर रहा हो। आशंका है कि टुकटुक ने मां, भाई और बहन के कत्ल होते हुए देख लिए होंगे। इस पर वह भागकर स्टोर में छुप गया होगा। उसे भी बचने का मौका नहीं मिल सका।

कमेंट
कमेंट X