सब्सक्राइब करें

Agra Murder Case: पति ने रात में प्रेमिका को बुलाया घर, फिर खेला ऐसा खूनी खेल, मंजर देख सन्न रह गए लोग

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 May 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
husband killed wife in front of girlfriend in agra
मृतका प्रीति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला हवेली में शादी के पांच महीने बाद विवाहिता प्रीति (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके पति उपेंद्र उर्फ उमंग ने बेहद खौफनाक तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि वारदात के वक्त कमरे में उपेंद्र की प्रेमिका और एक अन्य युवती भी थी। पुलिस अब दोनों युवतियों की तलाश में जुटी है। 



थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह के मुताबिक, हत्या आरोपी के पिता साहब सिंह ने बताया था कि उनकी मां ने उपेंद्र के कमरे में दो युवतियों को देखा था। जब वो पुलिस को बुला रहे थे, इसी दौरान युवतियां कमरे से निकलकर चली गई थीं। इस संबंध में उपेंद्र से पूछताछ की गई। उसने प्रेम प्रसंग की बात कबूल की है।    

Trending Videos
husband killed wife in front of girlfriend in agra
हत्या के मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में उसने बताया कि उसके प्रेम संबंध न्यू आगरा क्षेत्र की युवती से थे। उसने टेक्सटाइल डिजायनिंग में डिप्लोमा कर रखा है। पहले जयपुर में नौकरी करती थी। अब आगरा आ गई है। वह प्रेम संबंध की वजह से शादी के लिए तैयार नहीं था। मगर, परिवार वाले नहीं माने। शादी के बाद प्रेमिका को लेकर झगड़ा होने लगा। वह फोन पर बात भी नहीं कर पाता था। पूर्व में उसका मोबाइल भी झगड़े में टूट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
husband killed wife in front of girlfriend in agra
आरोपी पति उपेंद्र और प्रीति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि शनिवार रात को पत्नी से झगड़ा हो गया था। प्रीति दूसरे कमरे में सोने चली गई। रात में प्रेमिका अपनी सहेली के साथ आई थी। दोनों घर के बराबर में प्लॉट में रहीं। तड़के प्रेमिका और उसकी सहेली को घर में बुला लिया। पत्नी पर चाकू से हमला बोला। गर्दन पर वार किए,  पत्नी ने बचने की कोशिश की। इस दौरान उसके हाथों पर भी चाकू मारे। पुलिस को कमरे से चाकू नहीं मिला। यही आशंका है कि प्रेमिका चाकू लेकर चली गई। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। 

husband killed wife in front of girlfriend in agra
घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के पिता भूरी सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उपेंद्र प्रीति को कार के लिए परेशान करता था। ससुराली भी परेशान करते थे। ताने दिया करते थे। मुकदमे में पति उपेंद्र उर्फ उमंग, ससुर साहब सिंह, सास ओमवती, जेठ आकाश, जेठानी कल्पना, ननद सुरेखा, ननदोई शैलेंद्र को नामजद किया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
husband killed wife in front of girlfriend in agra
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि विवाहिता की हत्या की गई है। मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ में उसके एक युवती से प्रेम संबंध में हत्या की बात सामने आई। हत्या में दो युवतियों के बारे में पता चला है। उनकी तलाश की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed