सब्सक्राइब करें

सामूहिक आत्महत्या प्रकरण: मोबाइल-सुसाइड नोट से कारण जानने का प्रयास करेगी पुलिस, सीसीटीवी कैमरों में भी छिपा हो सकता है 'राज'

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Dec 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
Husband Wife And Daughter Suicide Case Agra Police Investigation Mobile And Cctv Cameras
आगरा: परिवार की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मारुति एन्क्लेव के रहने वाले बैटरी कारोबारी योगेश मिश्रा का सुसाइड नोट और मोबाइल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल और मैसेज से कई अहम जानकारी मिल सकती हैं। उन्होंने आत्महत्या क्यों की? इस सवाल का जवाब ढूंढा जाएगा। शुक्रवार को योगेश मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतीची की लाश बंशी विहार स्थित फर्म के कार्यालय में मिली थी। वहीं पांच साल की बेटी काव्या घर में मृत मिली थी। योगेश फंदे पर लटके हुए थे, जबकि प्रतीची फर्श पर पड़ी थीं। सुसाइड नोट पर दोनों के हस्ताक्षर ही थे। मगर, इसमें आत्महत्या की कोई वजह नहीं लिखी थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट के साथ ही योेगेश का मोबाइल, आधार कार्ड, गमछा और छोटी चप्पल मिली थीं। पुलिस ने सभी को कब्जे में लिया था। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट सहित अन्य सामान को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीची और काव्या की मौत का कारण अस्पष्ट था। इस पर उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है। उसे भी लैब भेजा जाएगा। विसरा जांच से ही पता चलेगा कि विषाक्त पदार्थ कौन सा था?

Trending Videos
Husband Wife And Daughter Suicide Case Agra Police Investigation Mobile And Cctv Cameras
आगरा: छोटी बहन काव्या के टेडी के साथ आध्या - फोटो : अमर उजाला
घटना से पहले किस-किससे की बात
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल से देखा जाएगा कि योगेश ने घटना से पहले किस-किससे बात की। सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह नहीं लिखी है। हो सकता है कि उन्होंने अपने किसी करीबी को सुसाइड से पहले कुछ बताया हो? अपनी परेशानी के बारे में बात की हो। इस सबका पता कॉल डिटेल में आए नंबरों पर बात करके किया जाएगा? वहीं कोई मैसेज और चैट तो नहीं की थी? यह सब जांच के बाद ही पता चलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife And Daughter Suicide Case Agra Police Investigation Mobile And Cctv Cameras
आगरा: रोते हुए परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बहन ने की थी बात, कहा था कि गाड़ी चला रहा
योगेश मिश्रा की बहन सीमा मिश्रा ने बताया कि घटना वाले दिन उन्होंने अपनी मां सरोज मिश्रा को फोन किया था। उन्होंने बताया था कि बेटा और बहू ऑफिस गए हैं। इस कारण वो चाय नहीं पी पाई हैं। बेटे ने कार खरीदने के लिए बात करने जाने के बारे में बताया था। बाद में फोन करके योेगेश ने कहा था कि प्रतीची की तबीयत खराब हो गई है। इस पर सीमा ने योगेश को फोन किया। उनसे प्रतीची का हाल पूछा। मगर, योगेश ने गाड़ी चलाने की कहकर फोन बाद में करने के लिए बोल दिया था।
Husband Wife And Daughter Suicide Case Agra Police Investigation Mobile And Cctv Cameras
आगरा: आत्महत्या की सूचना के बाद घर के बार पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जलता मिला था दीपक
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जब बंशी विहार स्थित कारोबारी के ऑफिस पहुंची, तब ऑफिस के पूजा घर में लगा दीपक जल रहा था। बेटी आध्या से पूछताछ में पता चला कि योगेश गुरुवार रात को ऑफिस से पत्नी प्रतीची को छोड़कर काव्या और आध्या के साथ घर गए थे। काव्या उस समय होश में नहीं थी। उन्हें छोड़ने के बाद वापस ऑफिस जाने की कहकर चले आए थे।
विज्ञापन
Husband Wife And Daughter Suicide Case Agra Police Investigation Mobile And Cctv Cameras
आगरा सामूहिक आत्महत्या: दादी को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रात दस बजे फिर से घर पहुंचे थे। उन्होंने मां और बड़ी बेटी से बात भी की थी। इसके बाद काव्या के साथ कमरे में सो गए थे। आध्या दादी के पास सो रही थी। शुक्रवार सुबह जागने पर वो नहाकर ऑफिस पहुंचे थे। पूजा घर में दीपक जलाया था। उन्होंने अपने कर्मचारी को व्हाट्स एप पर मैसेज भी किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed