फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व योग दिवस 2021: 'कोरोना से जंग योग के संग', ताजनगरी में मनाया योग दिवस, देखें तस्वीरें

Mon, 21 Jun 2021 09:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Jun 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
International yoga day 2021 Celebrate In Agra 20 Thousand People Done Yoga
विश्व योग दिवस: योग करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को शहरभर के पार्कों में लोगों ने योग किया। क्रीड़ा भारती संस्था ने ऑनलाइन योग का आयोजन किया। शहर के पार्कों और फेसबुक लाइव के माध्यम से करीब 20 हजार लोगों को योग कराने का दावा किया। वहीं संस्था से जुड़े दो दर्जन योगाचार्य लोगों को आसन कराने के साथ उसका महत्व भी बताए गए। योग दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्रों ने योग अभ्यास किया। योगाचार्य आरके शर्मा ने गोमुखासन, अर्ध-हलासन के साथ भ्रामरी, नाड़ी शोधन प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके लाभ भी बताए। एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान ने प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारियों की ऊर्जा और लगन की सराहना की। 

International yoga day 2021 Celebrate In Agra 20 Thousand People Done Yoga
विश्व योग दिवस के मौके पर खेलगांव में किया गया योग - फोटो : अमर उजाला
अरविंद योगा केंद्र, अमल गार्डन पर सुबह साढ़े छह बजे से योग हुआ। क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पचौरी, मंत्री राजेश कुलश्रेष्ठ, ब्रज प्रांत की महिला प्रमुख रीना सिंह ने बताया है कि पूरे जिले और महानगर में 24 अलग-अलग स्थानों पर क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता योग कराए। क्रीड़ा भारती ने एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी लिंक दिया गया। रजिस्ट्रेशन कराने पर ई सर्टिफिकेट मिलेगा। क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक लव तिवारी और महानगर अध्यक्ष परमजीत सरना ने बताया की अमल गार्डन पश्चिम पुरी, लॉयर्स कॉलोनी तिकोना पार्क, शास्त्रीपुरम ई ब्लॉक, सेक्टर-8 आवास विकास कॉलोनी, दुर्गा मंदिर, नामनेर, सरला बाग, विजय नगर, यमुना किनारा, देवरी रोड आदि स्थानों पर कार्यक्रम हुए। खेलगांव में भी योग दिवस के मौके पर अभ्यास किए गए।
International yoga day 2021 Celebrate In Agra 20 Thousand People Done Yoga
विश्व योग दिवस के मौके पर खंदारी पर में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्रों ने योग अभ्यास किया। सुबह से ही छात्रों और शिक्षकों में योग को लेकर उत्साह देखा गया। कुलपति ने भी यहां योग आसन किए और लोगों को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
International yoga day 2021 Celebrate In Agra 20 Thousand People Done Yoga
चंबल के घाट पर योग आसन करते स्वयं सेवक - फोटो : अमर उजाला
चंबल के घाट पर योग
पिनाहट में चंबल के घाट पर योग दिवस मनाया गया। यहां राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा योग कार्यक्रम किए। इस दौरान सुनील गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सनी, आदित्य गुप्ता, अनिल गुप्ता, वासुदेव सिंह, अवदेश तोमर, देवानंद परिहार, राघवेंद्र सिंह, शेर सिंह, अमन राजावत, प्रशांत तोमर, राहुल भदौरिया आदि लोगों ने योग आसन किए।
विज्ञापन
International yoga day 2021 Celebrate In Agra 20 Thousand People Done Yoga
विश्व योग दिवस पर योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
नियमित योग करने से वजन कम होता है, आंखों की रोशनी ठीक रहती है। तनाव दूर होता है, अच्छी नींद आती है। मधुमेह, रक्तचाप की परेशानी से बचते हैं। शरीर लचीला होता है, पीठ-कमर दर्द नहीं होता। पेट के विकार दूर होते हैं, भोजन जल्द पचता है। -डॉ. दीपक मारू, योग और नैचुरोथैरेपिस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed