नवोदय विद्यालय भोगांव की छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में विद्यालय की तत्कालीन प्रधानाचार्या से वसूली करने वाले पर एसआईटी का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। पहली पूछताछ में उसने टीम को गुमराह करने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार दूसरी बार पूछताछ में उसने वसूली की बात स्वीकार की है। हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान एसआईटी द्वारा दो सैकड़ा से अधिक लोगों से पूछताछ के साथ ही टीम द्वारा डीएनए टेस्ट भी कराए जा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद एक शिक्षक नेता ने विद्यालय की तत्कालीन प्रधानाचार्य से संपर्क किया था। मीडिया में प्रधानाचार्य और उनके पुत्र का बचाव करने के लिए शिक्षक नेता ने प्रधानाचार्य से चार लाख रुपये वसूल किए। जानकारी पर एसआईटी ने शिक्षक नेता को तलब करके पूछताछ की।
{"_id":"61607edd8ebc3e69c76ded4d","slug":"jawahar-navodaya-vidyalaya-girl-case-sit-investigate-former-principal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: एसआईटी को गुमराह करने का प्रयास, तत्कालीन प्रधानाचार्य से वसूली करने वाले पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: एसआईटी को गुमराह करने का प्रयास, तत्कालीन प्रधानाचार्य से वसूली करने वाले पर शिकंजा
Sat, 09 Oct 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, मैनपुरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार पहली बार में शिक्षक नेता ने वसूली गई धनराशि में से कुछ मीडियाकर्मियों को दिए जाने की बात कही। जब एसआईटी ने शिक्षक नेता का मीडियाकर्मी से आमना-सामना कराया तो शिक्षक नेता अपनी बात से मुकर गया। उसने प्रधानाचार्य से ली गई धनराशि किसी को नहीं देने की बात कबूलते हुए गलती स्वीकार की है। एसआईटी ने शिक्षक नेता को शहर नहीं छोड़ने और पूछताछ के लिए बुलाने पर एसआईटी शिविर कार्यालय पर समय से पहुंचने की हिदायत दी है।
मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
विवादों से रहा है पुराना नाता
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक नेता का विवादों से पुराना नाता रहा है। एमडीएम घोटाले से लेकर एक पूर्व बीएसए के साथ संबंधों को लेकर शिक्षक नेता चर्चाओं में रहे हैं। वे एक शिक्षक संगठन के मुखिया भी हैं।

मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय के पीछे एडीजी की एसआईटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों से संपर्क बढ़ाने में है माहिर
तहसील भोगांव क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात इस शिक्षक नेता का अधिकारियों से संपर्क बढ़ाना बाएं हाथ का खेल है। एक राजनीतिक दल की गतिविधियों में भी यह शिक्षक नेता अक्सर अपनी भूमिका निभाते नजर आते रहे है।

मैनपुरी: एसआईटी टीम नवोदय विद्यालय में
- फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों से लेकर हर आने जाने वाला शामिल
एसआईटी द्वारा बीते सात साल की तैयार की गई सूची में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा, उनके परिजन, रिश्तेदारों के अलावा यहां कार्य के लिए आने वाले कर्मचारी, राशन पहुंचाने वाले से लेकर माली तक के नाम शामिल किए गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत मामला: गेटमैन-पीआरडी जवान से मिले सुराग, दो साल पुराने प्रकरण में खुलासे के करीब पहुंची एसआईटी