फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जवाहर नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत मामला: गेटमैन-पीआरडी जवान से मिले सुराग, दो साल पुराने प्रकरण में खुलासे के करीब पहुंची एसआईटी

Fri, 08 Oct 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 Oct 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodya Girl Death Case Sit Found Clue From Gateman
मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

जवाहर नवोदय छात्रा की कथित मौत और दुष्कर्म के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) मुल्जिमों के करीब तक पहुंचती दिख रही है। विद्यालय का गेटमैन के बयान मौत का राज खोलने में अहम हैं, तो वहीं एक पीआरडी जवान की गवाही में भी कई सुराग हाथ लगे हैं। गुरुवार को मुल्जिमों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दी गईं। जल्द ही छात्रा की मौत का सच सामने आ सकता है। हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद जांच कर रही नई एसआईटी खुलासे को लेकर दिन रात जुटी है। सूत्रों के अनुसार तफ्तीश अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। छात्रा की मौत का रहस्य खोलने में जवाहर नवोदय विद्यालय के गेटमैन की भूमिका अहम है। एक पीआरडी जवान की गवाही भी एसआईटी के लिए मददगार साबित होने वाली है। दोनों कर्मचारियों की मदद से मिले सुरागों से एसआईटी मुल्जिम भी चिह्नित कर चुकी है, वहीं उनकी तलाश में गुरुवार को भी दबिश जारी रहीं। 

Jawahar Navodya Girl Death Case Sit Found Clue From Gateman
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, मैनपुरी। - फोटो : अमर उजाला

वहीं गोरखपुर स्थित नवोदय विद्यालय की तत्कालीन वार्डन और प्रयागराज स्थित तत्कालीन प्रधानाचार्य का आवास सील किया जा चुका है। नामजद छात्र की तलाश में भी पुलिस टीम ने बुधवार को दबिश दी, लेकिन अभी कोई हाथ नहीं आ सका है।

Jawahar Navodya Girl Death Case Sit Found Clue From Gateman
मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

तत्कालीन प्रधानाचार्य पुत्र के दोस्तों की है तलाश
एसआईटी को नवोदय की तत्कालीन प्रधानचार्य के साथ उनके पुत्र व दोस्तों की तलाश है। प्रधानाचार्य के पुत्र का बेरोकटोक विद्यालय में आना-जाना था। पूरे मामले में प्रधानाचार्य पुत्र और उसके दोस्तों की भूमिका कहीं न कहीं एसआईटी को खटकती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawahar Navodya Girl Death Case Sit Found Clue From Gateman
मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय के पीछे एडीजी की एसआईटी टीम - फोटो : अमर उजाला

कई लोगों से की गई पूछताछ
गुरुवार को भी ट्रांजिट हॉस्टल स्थित एसआईटी के कैंप कार्यालय पर शहर के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। लोगों से इस बार टीम द्वारा ज्यादा पूछताछ नहीं की गई। बृहस्पतिवार को किसी का भी डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए जाने की जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
Jawahar Navodya Girl Death Case Sit Found Clue From Gateman
मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

अभिभावकों से लेकर हर आने जाने वाला शामिल 
एसआईटी द्वारा बीते सात साल की तैयार की गई सूची में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा, उनके परिजन, रिश्तेदारों के अलावा यहां कार्य के लिए आने वाले कर्मचारी, राशन पहुंचाने वाले से लेकर माली तक के नाम शामिल किए गए हैं। 

जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत प्रकरण: एसआईटी ने दी ताबड़तोड़ दबिश, गैर जनपदों में नौ टीमों की कार्रवाई
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed