{"_id":"6849002a37005d9db408a063","slug":"kailash-temple-being-renovated-will-attract-shiva-devotees-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kailash Temple Agra: गंगा-यमुना जल के सरोवर...भव्य बनेगा कैलाश मंदिर, महादेव के भक्तों को करेगा आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kailash Temple Agra: गंगा-यमुना जल के सरोवर...भव्य बनेगा कैलाश मंदिर, महादेव के भक्तों को करेगा आकर्षित
Wed, 11 Jun 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:33 AM IST
सार
आगरा के कैलाश मंदिर का नजारा आकर्षित करने वाला होगा। यहां पर गंगा-यमुना जल के सरोवर का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही वैदिक मंत्रों के साथ मंदिर में दूसरे चरण के विकास कार्यों का भूमि पूजन हो गया।
विज्ञापन
कैलाश मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना नदी के किनारे बने श्रीकैलाश महादेव मंदिर को संवारने का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। पहले चरण में 4.11 करोड़ रुपये से यमुना किनारे 45 मीटर लंबा घाट व हाइवे पर मुख्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। मंगलवार को दूसरे चरण का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। दूसरे चरण में 80 मीटर घाट, भंडार गृह, पाथवे, यमुना दर्शन स्थल, सौर ऊर्जा प्लांट, स्टोन बेंच, नालियों आदि काम 15.26 करोड़ रुपये से कराए जाएंगे।
कैलाश मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान कैलाश मंदिर महंत निर्मल गिरि, आरएसएस के अशोक कुलश्रेष्ठ, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, संतोष शर्मा, विनीत शर्मा, केशव गोस्वामी, दिलीप गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, सोमेश गिरि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क हादसे में जिन तीन युवकों की हुई मौत, उनके घरवालों पर पुलिस ने बजाई ऐसे लाठी...जैसे वो अपराधी हैं; रहम भी न आया
ये भी पढ़ें - UP: सड़क हादसे में जिन तीन युवकों की हुई मौत, उनके घरवालों पर पुलिस ने बजाई ऐसे लाठी...जैसे वो अपराधी हैं; रहम भी न आया
कैलाश मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैलाश मंदिर के साथ बने मानसरोवर
विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक दिनेश ने भी कहा कि आगरा में यमुना के साथ गंगाजल भी उपलब्ध है। कैलाश मंदिर के पास ही दोनों की मौजूदगी है। ऐसे में कैलाश मंदिर के पास गंगा-यमुना जल का मानसरोवर बनाया जाए, जहां श्रद्धालुओं को इनके संगम का लाभ मिल सके।
ये भी पढ़ें - UP Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, शरीर के बेहद खतरनाक, जानें कब मिलेगी राहत

कोऑर्डिनेशन से कराएं सभी काम
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंदिर कॉरिडोर के कामों की समीक्षा की और पदयात्रा मार्ग के निर्माण के लिए वन विभाग से समन्वय को कहा। इसके अलावा बिजली लाइन शिफ्ट करने, पाइप लाइन, आदि के कामों में सभी सरकारी विभागों में कोऑर्डिनेशन के लिए कहा ताकि काम होने के बाद सड़क खोदने की नौबत न आए। मंदिर परिसर में नियमित सफाई, स्वच्छता के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान

तीन चरणों में 40 करोड़ से ये होंगे काम
- हाइवे पर लाल पत्थर से प्रवेश द्वार, सड़क चौड़ीकरण
- 180 मीटर लंबा घाट का निर्माण, आरती स्थल बनेगा
- पार्किंग, यात्री शेड, पेयजल कियोस्क, टॉयलेट ब्लॉक
- चेंजिंग रूम, पाथवे, सोलर लाइट, स्ट्रीट फर्नीचर, बेंच
- बिजली की सभी लाइनें भूमिगत होंगी, स्ट्रीट लाइटें लगेंगी
- धार्मिक कार्यक्रमों के लिए दो मंजिला भवन बनेगा
- महादेव वाटिका, नंदी वन और नवग्रह वाटिका बनेगी
- वन क्षेत्र के पास 15 फुट ऊंची लोहे की जाली लगेगी