{"_id":"61f37031bd57c460bd800ad9","slug":"lady-teacher-kept-wandering-to-cut-election-duty-with-the-help-of-crutches-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टूटा हुआ पैर...गोद में बच्चा: आगरा में बैसाखी के सहारे चुनाव ड्यूटी कटवाने को भटकती रही शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा हुआ पैर...गोद में बच्चा: आगरा में बैसाखी के सहारे चुनाव ड्यूटी कटवाने को भटकती रही शिक्षिका
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपनी पीड़ा बताते हुए शिक्षिका के छलके आंसू
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा में टूटा हुआ पैर, गोद में बच्चा और बैसाखी के सहारे खिसकते हुए एक शिक्षिका गुरुवार को चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए संजय प्लेस से कलक्ट्रेट तक भटकती रही। ऑफिस में डीएम नहीं मिले, तो सीढ़ियों पर बैठकर रोती रही। अमर उजाला की मदद से एडीएम सिटी ने पीड़िता की सुनवाई की। जिसके बाद उसका प्रार्थनापत्र लेकर नियमानुसार कार्यवाही के लिए डीआईओएस को भेजा गया है।
बाराबंकी निवासी 30 वर्षीय आरती ने बताया कि वह सरकारी विद्यालय में शिक्षिका है। पति जयपुर में काम करता है। दो साल के बच्चे के साथ अकेली रहती है। एक महीने पहले सड़क दुर्घटना में उसका पैर टूट गया। पैर में सरिया पड़ी है। बैसाखी के सहारे चल रही है और चुनाव ड्यूटी करने में असमर्थ है। चिकित्सक ने उसे बेड रेस्ट बताया है।
Trending Videos
2 of 5
गोद में बच्चा लेकर बैसाखी के सहारे जाती शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह 11 बजे वह ड्यूटी कटवाने के लिए प्रभारी कार्मिक एवं सीडीओ के कार्यालय संजय प्लेस स्थित विकास भवन पहुंची। वहां से उसे कलक्ट्रेट भेज दिया। आरती ने बताया कि ड्यूटी डीएम साहब के यहां कटेगी। रिक्शे में बैठकर वह कलक्ट्रेट पहुंची, तो डीएम ऑफिस में नहीं थे। वह निराश होकर सीढ़ियों पर बैठ कर रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एडीएम सिटी ने सुनी शिक्षिका की बात
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला संवाददाता ने उसे रोते देख तो उसकी पीड़ा को सुना। एडीएम सिटी अंजनी कुमार के समक्ष पीड़िता की समस्या रखी। एडीएम सिटी ने सहानुभूति पूर्वक आरती की बात सुनी और उसके प्रार्थनापत्र को नियमानुसार कार्यवाही के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के पास भेजा। कलक्ट्रेट में गुरुवार को पांच लोगों ने ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थनापत्र एनआईसी सभागार में जमा कराए हैं।
4 of 5
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह
- फोटो : अमर उजाला
400 से अधिक आवेदन आए
ड्यूटी कटवाने के लिए 400 से अधिक आवेदन जिला प्रशासन को प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि बीमार, घायल, पति-पत्नी से एक व्यक्ति की ड्यूटी नहीं लगेगी। बीमार कर्मचारियों की ड्यूटी काटने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। बोर्ड जांचने के बाद ड्यूटी हटा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
प्रधानाचार्यों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, जिला शाखा की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में दिया गया। प्रधानाचार्यों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त किए जाने की मांग की गई है। परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह त्यागी का कहना है कि यदि प्रधानाचार्यों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त नहीं किया जाता है, तो उनकी ड्यूटी ग्रेड पे को देखते हुए ही लगाई जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।