फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: ‘अमृत’ से लबालब हुए 70 गांव के सरोवर, भूजल स्तर के लिए बनेंगे वरदान

Sun, 25 Sep 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
lakes built in 70 villages were filled with rain water in agra
Amrit Sarovar - फोटो : अमर उजाला
आगरा में आसमान से बरस रहा ‘अमृत’ भूजल स्तर के लिए वरदान बनेगा। 70 गांव में बनाए गए सरोवर बारिश के इस ‘अमृत’ से लबालब हैं। 15 ब्लॉक में कुल 219 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। इनमें 70 तालाबों की खुदाई पूरी हो चुकी है, जबकि 146 तालाबों की खुदाई होनी है। इन सरोवर की क्षमता करीब 10 लाख क्यूबिक मीटर होगी।


जिले में 3500 से अधिक तालाब हैं। राजस्व रिकॉर्ड में 500 से अधिक पर कब्जे व अतिक्रमण हैं। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रत्येक गांव में 2 एकड़ क्षेत्रफल के अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। जिले में कुल 1380 गांव में सरोवर निर्माण का लक्ष्य है। पहले चरण में 219 चयनित हुए हैं। इनमें 70 गांव में सरोवर की खुदाई के बाद ये बारिश के पानी से लबालब हो गए हैं। बाकी 146 में काम शुरू हो चुका है जबकि 3 में अभी काम शुरू होना बाकी है। 
lakes built in 70 villages were filled with rain water in agra
Amrit Sarovar - फोटो : अमर उजाला
मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि प्रत्येक सरोवर की गहराई 2.50 मीटर है। क्षेत्रफल दो एकड़ है। करीब 10 लाख क्यूबिक पानी का भंडारण होगा। उन्होंने बताया कि बरसात में सभी तालाब पूरी तरह पानी से भर गए हैं। जिले में 15 ब्लॉक हैं, जिनमें 12 डार्क व दो सेमी डार्क घोषित हैं। डार्क हो चुके ब्लॉक में भूजल स्तर के लिए अमृत सरोवर वरदान साबित होंगे।
lakes built in 70 villages were filled with rain water in agra
Amrit Sarovar - फोटो : अमर उजाला

शहर में एक भी सरोवर नहीं बना

शहर भी डार्क जोन में शामिल है। लेकिन नगर निगम क्षेत्र में एक भी अमृत सरोवर नहीं बना है। 40 से अधिक तालाबों पर अतिक्रमण हैं। नगर निगम क्षेत्र में करीब 25 किमी. नहर पर भी कब्जा है। नहर व तालाब पर कब्जे के कारण शहर में सड़क से लेकर हाईवे तक जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lakes built in 70 villages were filled with rain water in agra
Amrit Sarovar - फोटो : अमर उजाला

पिकनिक स्पॉट बने सरोवर स्थल

70 गांवों में बने अमृत सरोवरों के किनारों पर पिकनिक स्पॉट विकसित किए गए हैं। जहां बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, नीम, पीपल, कटहल, जामुन, बरगद के पौधे रोपे हैं। सरोवरों के किनारों पर सौंदर्यीकरण किया है। साथ ही ग्रामीणों को तालाबों में कूड़ा-कचरा नहीं डालने व उन्हें संरक्षित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
lakes built in 70 villages were filled with rain water in agra
Amrit Sarovar - फोटो : अमर उजाला

भूजल स्तर में होगी वृद्धि

मुख्य विकास अधिकाकरी ए मनिकन्डन ने बताया कि 70 गांव में अमृत सरोवर तैयार हो गए हैं। अगले माह तक 146 गांव में काम पूरा हो जाएगा। भूजल स्तर में वृद्धि होगी। ग्रामीणों को जल संवर्धन व प्रबंधन के लिए जागरुक भी किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed