{"_id":"632f24a85401955c4a33260d","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-blood-soaked-in-room-suspicion-on-step-brother-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Firozabad: खून से लथपथ कमरे में मिला युवक का शव, तीन बीघा जमीन तो नहीं बनी वजह? शक की सुई सौतेला भाई पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: खून से लथपथ कमरे में मिला युवक का शव, तीन बीघा जमीन तो नहीं बनी वजह? शक की सुई सौतेला भाई पर
Sat, 24 Sep 2022 09:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Sep 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Firozabad Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना जसराना केगांव मिलावली में शनिवार सुबह लाखन सिंह का शव घर में खून से लथपथ पड़ा मिला। पड़ोस की महिला किसी काम से जब उसे बुलाने पहुंची तो घटना की जानकारी हो सकी। लाखन सिंह का विवाह नहीं हुआ था, वह घर में अकेला रहता था। लाखन सिंह का लाश देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पूछताछ में ग्रामीणों ने सौतेले छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाया। फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के घर में जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि लाखन सिंह के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने घर में अकेला रहता था। लाखन सिंह के पिता के पास दस बीघा जमीन थी। पिता की मौत के बाद लाखन सिंह, सौतेले भाई सूरतराम और मां मुन्नी देवी के नाम जमीन दर्ज हो गई। सूरतराम ने मां के साथ खुद की जमीन को बेच लिया था। अब उसकी नजर बड़े भाई की जमीन पर लगी थी। लाखन सिंह का विवाह नहीं हुआ था जबकि सूरतराम पत्नी के साथ बाहर रहता है।
साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
सूरतराम अपने भाई की जमीन को बेचने का प्रयास कर रहा था। एक वर्ष पूर्व फर्जी तरीके से लाखन सिंह के आधार कार्ड पर खुद का फोटो लगाकर जमीन को बेचने का प्रयास किया। मामला खुलने के बाद जमकर हंगामा हुआ। पत्नी के साथ बाहर रह रहा सूरतराम दो दिन पहले ही गांव में आया था। लोगों के अनुसार, शाम के समय वो घर पर ही था लेकिन सुबह घटना के बारे में जानकारी पर लोग घर पहुंचे, तब वह घर से नदारद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी को पकड़ने की हो रही कोशिश
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने हत्यारोपी सूरतराम का नंबर खुला होने की जानकारी दी। नंबर खुला होने की जानकारी पर सक्रिय हुई पुलिस ने साइबर सेल से लोकेशन निकलवाने के साथ उसको पकड़ने का प्रयास किया। जसराना से भी पुलिस टीम भेजने के साथ ही सीओ ने स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला