फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब बुझेगी चिताओं की आग: आगरा के विद्युत शवदाह गृह में एक दिन में 40 शवों का अंतिम संस्कार

Tue, 27 Apr 2021 03:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
last rites of 40 dead bodies in one day at Agra crematorium
ताजगंज श्मशान घाट पर जलती चिता, शव के पास बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज श्मशान घाट के विद्युत शवदाह गृह पर शवों के पहुंचने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। रविवार को शवों के अन्य दिनों के मुकाबले कम संख्या पहुंचने की जो थोड़ी राहत दिखी, वो सोमवार की सुबह तक समाप्त हो गई। सोमवार को विद्युत शवदाह गृह पर 40 शव पहुंचे। देर रात तक चिताएं जलती रहीं। इधर, आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 बी में बने मां कैलाश्वरी मोक्ष धाम में बड़ी संख्या में शव पहुंच रहे हैं। 
last rites of 40 dead bodies in one day at Agra crematorium
शव के अंतिम संस्कार की क्रिया करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज विद्युत शवदाह गृह के प्रभारी संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर के बाद देर शाम तक शवों के पहुंचने में एकदम तेजी आई। इस कारण वेटिंग बढ़ गई। गुप्ता ने बताया कि दोपहर के बाद शवों के अंतिम संस्कार की वेटिंग एक घंटे से शुरू होकर चार घंटे तक चली। 
last rites of 40 dead bodies in one day at Agra crematorium
शव के अंतिम संस्कार की क्रिया करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन शवों को लेकर एंबुलेंस शवदाह गृह पर पहुंचतीं रहीं। हर एंबुलेंस के पहुंचने के साथ ही शवों को देख दूसरे शवों के साथ आए परिजनों की वेदना और बढ़ जाती। कई दिनों से सूरज की पहली किरण के साथ ही देर रात तक विद्युत शवदाह गृह में मातमी सन्नाटा पसरा रहता है। लोगों की आंखें बार-बार आसमान की ओर देखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
last rites of 40 dead bodies in one day at Agra crematorium
विद्युत शवदाह गृह पर जलतीं चिताएं - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज विद्युत शवदाह गृह के प्रभारी ने बताया कि हमारी कोशिश है कि चारों भट्ठियां लगातार काम करें। हालांकि इसमें हमें बीच-बीच में दिक्कत आ रही है। देश में संक्रमण के चलते अहमदाबाद से टेक्नीशियन नहीं आ पा रहे हैं। इसलिए स्थानीय स्तर पर ही टेक्नीशियनों को भट्ठियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए लगा रखा है।
विज्ञापन
last rites of 40 dead bodies in one day at Agra crematorium
श्मशान घाट पर जलतीं चिताएं - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की तेज होती रफ्तार ने आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 बी में बने श्मशान घाट पर भी भीड़ बढ़ा दी है। कोरोना से पहले तीस दिन में लगभग तीस शव आते थे, वहीं पिछले तीन दिनों में ही 60 शवों का यहां अंतिम संस्कार हो चुका है। श्मशान घाट में लकड़ी टाल के संचालक मनोज कुमार का कहना है कि पिछले तीन दिनों में 23 अप्रैल को 25 शव, 24 अप्रैल को 28 शव और 25 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक 10 शवों का दाह संस्कार किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed