फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेताजी जरा जुबान संभाल के..., पब्लिक के हाथ में मोबाइल है

Fri, 12 Apr 2019 03:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Apr 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
leaders audio video viral by public in lok sabha elections 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्रज में अभी तक आचार संहिता उल्लंघन के 20 से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 10 मामले ऐसे रहे हैं जो मोबाइल से वीडियो बना लिए जाने के कारण दर्ज हो पाए। जो नेता भड़काऊ बयान दे रहे हैं या फिर किसी को धमका रहे हैं, उनका वीडियो तुरंत वायरल हो रहा है। कारण यह है कि जनता के हाथ में मोबाइल है। लोग कुछ कहते नहीं है, चुपचाप वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। बाकी का काम निर्वाचन अधिकारी कर देते हैं। 
leaders audio video viral by public in lok sabha elections 2019
फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के गठबंधन प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित गाड़ी पर हूटर लगाकर चल रहे थे। किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जांच कराई गई। आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करा दिया गया।
leaders audio video viral by public in lok sabha elections 2019
समर्थकों के साथ बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
गठबंधन के आगरा उम्मीदवार मनोज सोनी बगैर अनुमति के गाड़ी पर झंडा लगाकर प्रचार कर रहे थे। वीडियो वायरल हुआ। जांच कराई गई और फिर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
leaders audio video viral by public in lok sabha elections 2019
फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (फाइल)
फतेहपुर सीकरी में श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने धमकी भरा बयान दिया तो इसका किसी ने वीडियो बना लिया। यह भी वायरल हो गया। इस बार भी केस दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
leaders audio video viral by public in lok sabha elections 2019
निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी बशीर
फिरोजाबाद से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री चौधरी बशीर आगरा में बगैर अनुमति के प्रचार कर रहे थे। इसका वीडियो सामने आने पर उनके खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करा दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed