सब्सक्राइब करें

Lohri 2020: मस्ती और उल्लास के साथ मनाया लोहड़ी का पर्व, गीतों पर जमकर थिरके लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
lohri celebrations in agra
धूमधाम से मनाई लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में सोमवार को लोहड़ी की धूम रही। शहर के अलग-अलग स्थानों पर लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सिख समाज के लोगों ने लोहड़ी गाकर खूब नाच-गाना किया। लोहड़ी जलाकर उसमें मूंगफली, तिल, गुड़ आदि चढ़ाया गया। बच्चों द्वारा पाठ साहिब, कीर्तन एवं कविता को सुनाया गया। वहीं नवविवाहित जोड़ों ने अपनी पहली लोहड़ी को यादगार बनाया।
Trending Videos
lohri celebrations in agra
धूमधाम से मनाई लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला
कैलाशपुर, गुम्मट पर सोमवार को लोहड़ी उत्सव की धूम रही। कालोनी के लोगों ने लोहड़ी के चारों और नाचते-गाते अग्नि की परिक्रमा लगाई। समाजसेवी श्याम भोजवानी ने अग्नि प्रज्ज्वलित की। ‘लो आई गई लोहड़ी वे, बना लो जोड़ी वे...’ पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। पुरुषों और महिलाओं के बीच जमकर भंगड़ा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lohri celebrations in agra
धूमधाम से मनाई लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला
शेखर रेजीडेंसी में लोहड़ी पर लोगों ने जमकर भंगड़ा किया। कॉलोनी के बच्चों में लोहड़ी उत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा गया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। तिल के लड्डू, रेबड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। 
lohri celebrations in agra
नवविवाहित जोड़े - फोटो : अमर उजाला
पंकज और जीविका ने कहा कि इन लम्हों को शब्दों में ब्यान नहीं कर सकते हैं। मेरे पति ने आज मुझे लहंगा दिया। मैंने उन्हें एक खूबसूरत अंगूठी दी। इस बार की लोहड़ी हमारे लिए काफी यादगार रही। 

हिमांशु और बुलबुल उप्पल ने कहा कि शादी के बाद पहली लोहड़ी यादगार रहेगी। कई दिनों से हमें इसका इंतजार था। आज लोहड़ी पर हमने जमकर धमाल किया। बॉलीवुड गानों और पंजाबी गीतों पर जमकर थिरके। 
विज्ञापन
lohri celebrations in agra
नवविवाहित जोड़े - फोटो : अमर उजाला
संचित और स्वाती खन्ना ने कहा कि शादी के बाद पहली लोहड़ी को यादगार बनाने के लिए कई दिनों तक पंजाबी गानों पर हर रोज एक घंटा प्रैक्टिस की। एक साथ लोहड़ी नाने पर काफी अच्छा लगा। खूब मस्ती की। 

ध्रुव और रुचि मरवाहा ने कहा कि शादी के बाद पहली लोहड़ी पर काफी अच्छा लगा। यह जिंदगी के खूबसूरत लम्हें रहे। काफी दिनों से हम दोनों भंगड़ा की प्रैक्टिस कर रहे थे। लोहड़ी पर जमकर भांगड़ा किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed