{"_id":"5ca5c82fbdec2207143e9cfa","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-candidate-prem-singh-shakya-nomination-files-from-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी से भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य ने किया नामांकन, चुनाव मैदान में सामने होंगे मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी से भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य ने किया नामांकन, चुनाव मैदान में सामने होंगे मुलायम
भाजपा उम्मीदवार प्रेम सिंह शाक्य ने गुरुवार को मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन किया। इससे पहले उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला। चुनाव मैदान में प्रेम सिंह के सामने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव होंगे।
2 of 5
नामांकन से पहले प्रेम सिंह ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन के बाद प्रेम सिंह ने कहा कि उपचुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार थी। सरकार के साथ ही प्रशासनिक तंत्र सपा को चुनाव जिताने में लगा था। इस बार भाजपा की सरकार है, गुंडे पोलिंग बूथ के आसपास भटक नहीं पाएंगे। इस बार उनकी जीत होगी।
3 of 5
भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने के लिए भाजपा लंबे समय से कवायद कर रही है। सपा-बसपा गठबंधन ने इस बार मुलायम सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। मुलायम सिंह यादव एक अप्रैल को नामांकन कर चुके हैं। गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार के रूप में प्रेम सिंह शाक्य ने भी नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य
किशनी क्षेत्र के गांव कुम्हौल निवासी प्रेमसिंह शाक्य भट्ठा संचालक हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। भाजपा के जिला स्तरीय संगठन में उनके पास कभी कोई जिम्मेदारी नहीं रही है। हालांकि भाजपा ब्रज क्षेत्र में क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली है। 2014 के उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें पहली बार प्रत्याशी बनाया था। उन्हें सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य
2014 के लोकसभा चुनाव के बाद मुलायम सिंह यादव के सीट छोड़ने पर उप चुनाव हुआ। इसमें सपा ने मुलायम सिंह के पौत्र तेजप्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में बसपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। तेजप्रताप को छह लाख 53 हजार 686 वोट मिले, जबकि प्रेम सिंह शाक्य को तीन लाख 32 हजार 537 वोट मिले थे। उन्हें तीन लाख 21 हजार 149 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।