फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संदल से महकी शाहजहां और मुमताज की कब्र, पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 04 Apr 2019 04:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Apr 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
taj mahal urs Tribute to Pulwama martyrs
शाहजहां और मुमताज की कब्र पर संदल की रस्म के बाद दुआ करते धर्मगुरु व अन्य - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में संदल की रस्म अदा कर फातिहा (कुरान का पाठ) दी गई, फातिहा के बाद देश के अमन और अमान की दुआ मागी गई।
taj mahal urs Tribute to Pulwama martyrs
ताजमहल परिसर में शहनाई बजाते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
मुगल बादशाह शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स में पूरे दिन ताजमहल परिसर में कव्वालियां और शहनाई बजती रहीं। इस मौक़े पर पुरातत्व विभाग से अंकित नामदेव, राजकुमार कपूर, ताजमहल उर्स कमेटी के अध्यक्ष सै. इब्राहिम जैदी, जाहिद, नईम, इकबाल, मुफ्ती मुदस्सर, मौलाना तनबीर, आरिफ, मुनव्वर अली, ताहिर, आसिम बेग आदि मौजूद थे।
 
taj mahal urs Tribute to Pulwama martyrs
गुलाब चढ़ाकर अमन की दुआ मांगते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले आतंकी हमलों की निंदा करते हुए पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ताहिर उद्दीन ताहिर ने तवरुक सभी में वितरित किया। अपने को मुगल वंशज कहने वाले कथित प्रिंस तूसी ने भी उर्स में परिवार सहित शिरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
taj mahal urs Tribute to Pulwama martyrs
शाहजहां और मुमताज की कब्र पर चढ़ाए गुलाब - फोटो : अमर उजाला
पूरे महीने पीसे जाने वाले चंदन के बुरादे को गुलाब जल में मिलाकर शाहजहां-मुमताज की कब्र से लगाया गया। इसके बाद एक सफेद चादर बिछाई गई। इसके बाद आकर्षक चादर कब्र पर बिछाई गई। कब्रों पर गुलाब चढ़ाए गए।
 
विज्ञापन
taj mahal urs Tribute to Pulwama martyrs
उर्स के दौरान ताजमहल परिसर में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
उर्स के तीसरे और अंतिम दिन पूरे दिन प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। सुबह कुलशरीफ और कुरानख्वानी के बाद दोपहर में चादरपोशी, गुलपोशी के साथ पंखे चढ़ाने का कार्यक्रम हुए। हिंदुस्तानी सतरंगी चादर खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी द्वारा चढ़ाई गई। यह चादर 1221 मीटर लंबी है। पिछले वर्ष 1111 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed