फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी संग हेमा ने की बांकेबिहारी की पूजा, आशीर्वाद लेकर किया नामांकन, देखें तस्वीरें

Mon, 25 Mar 2019 02:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 hema malini files nominations from mathura seat
नामांकन के दौरान भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा भरने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। ठाकुरजी का आशीर्वाद लेकर हेमा मालिनी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन कराया। यहां मुख्यमंत्री योगी नहीं आए। पहले यह बताया गया था कि योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हेमा मालिनी पर्चा भरेंगी।
lok sabha elections 2019 hema malini files nominations from mathura seat
भाजपा नेताओंं संग नामांकन करने जातीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम जमाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी लोकसभा चुनाव 2014 में मथुरा से पहली बार सांसद बनीं। उन्होंने रालोद के जयंत चौधरी को करारी शिकस्त दी थी। इस चुनाव में उनके टिकट को लेकर तमाम अटकलें लगाई गईं, लेकिन आखिर में भाजपा ने एक बार फिर हेमा को उम्मीदवार बनाया।  
lok sabha elections 2019 hema malini files nominations from mathura seat
नामांकन पत्र भरतीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा से दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरने के लिए हेमा मालिनी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। किन्हीं कारणों से मुख्यमंत्री योगी उनका नामांकन दाखिल कराने नहीं आए, लेकिन इस दौरान हेमा मालिनी के साथ भाजपा विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ डीपी गोयल, पदम सिंह शर्मा मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 hema malini files nominations from mathura seat
बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी, साथ में हेमा मालिनी व श्रीकांत शर्मा - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरने से पहले हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। ठाकुरजी का आशीर्वाद किया। इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 hema malini files nominations from mathura seat
नामांकन से पूर्व मीडिया से मुखातिब हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा सीट से नामांकन करने से पहले हेमा मालिनी के एक बयान ने सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव होगा। वो मथुरा के लिए बहुत काम कर चुकी हैं। युवाओं को भी मौका मिलना चाहिए। इस चुनाव के बाद वो नहीं लड़ेंगी। हेमा मालिनी के इस बयान से भाजपा नेता भी हैरान हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed