{"_id":"5c988a71bdec22143a67eb03","slug":"lok-sabha-elections-2019-nominations-for-second-phase-polls-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए, आगरा और फतेहपुर सीकरी में किन प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए, आगरा और फतेहपुर सीकरी में किन प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
Mon, 25 Mar 2019 01:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों के साथ नामांकन को जातीं कांग्रेस की प्रीता हरित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में 17 वीं लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया ने जोर पकड़ा। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर और आगरा से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कांग्रेस की प्रीता हरित सहित 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सीकरी सीट के लिए जिलाधिकारी कोर्ट में चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। बसपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने बी फार्म जमा नहीं किया। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया।
समर्थकों के साथ बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। सबसे पहले आगरा सीट से बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी मुख्य जोन कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़, पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो व सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के साथ ऑटो से कलक्ट्रेट में नामांकन कराने पहुंचे। एडीएम सिटी कोर्ट में रिटर्निंग आफीसर/सीडीओ के समक्ष उन्होंने दो सेट दाखिल किए। वहीं बसपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने नामांकन किया, लेकिन उन्हें बी फार्म जमा नहीं किया।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। उनके साथ महानगर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी नामांकन कक्ष में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन पत्र भरते भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
लगभग दो बजे आगरा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेस एसपी सिंह बघेल लाव-लश्कर सहित कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ काफी संख्या में समर्थक कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर गए। इससे वहां स्थिति अनियंत्रित हो गई। उन्होंने तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके साथ विधायक जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, रामप्रताप सिंह चौहान और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे नामांकन कक्ष में थे।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर व उनके साथ कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर भी काफी समर्थकों के साथ पर्चा भरने पहुंचे। मगर, उनके अधिकांश समर्थकों को कलक्ट्रेट के गेट पर ही रोक दिया गया। राजबब्बर ने नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए। उनके साथ बसपा छोड़कर आए पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह, सूरजपाल सिंह व केशव दीक्षित साथ थे।