फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकतंत्र के पर्व पर जगमगा उठा 'हिंदुस्तान', 11111 दीप जलाकर ली मतदान की शपथ

Sun, 14 Apr 2019 10:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Apr 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 voters awareness program held in kasganj
दीपों की रोशनी से जगमगा उठा भारत का नक्शा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में मतदाता जागरूकता के लिए एक से बढ़कर एक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार रात कासगंज के लोगों ने प्रभु पार्क मैदान में 11,111 दीप जलाकर शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया गया। दीपों की रोशनी से प्रभु पार्क जगमगा उठा। प्रभुपार्क में रंगोली से बढ़े आकार का भारत का नक्शा बनाया गया, जो हजारों दीपों की रोशनी से रोशन हो उठा। इस अद्भुत नजारे को देखकर हर कोई खुद को गौरवन्ति महसूस कर रहा था। 
lok sabha elections 2019 voters awareness program held in kasganj
दीप जलाकर ली लोगों ने मतदान की शपथ - फोटो : अमर उजाला
इस जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सीपी सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल, सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार, एडीएम योगेंद्र कुमार, बीएसए अंजली अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रभुपार्क में दीप जलाए गए। दीप से दीप जलाते हुए कुछ ही देर में 11111 दीपक जलते ही पूरा मैदान जगमगा उठा। 
lok sabha elections 2019 voters awareness program held in kasganj
दीप जलाकर ली लोगों ने मतदान की शपथ - फोटो : अमर उजाला
प्रभुपार्क में रंगोली से बढ़े आकार का भारत का नक्शा बनाया गया। इस नक्शे के चारों ओर दीप मालिका की गई। भारत के नक्शे के चारों ओर जगमगाती ज्योति से अद्भुत नजारा दिख रहा था। यह नजारा देख बड़ी संख्या में मौजूद शहरवासी मतदान के लिए प्रेरित होते नजर आए और उन्होंने वोट देने का संकल्प व्यक्त किया। स्वीप टीम ने इस नक्शे को सजाया संवारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 voters awareness program held in kasganj
दीप जलाकर ली लोगों ने मतदान की शपथ - फोटो : अमर उजाला
प्रभु पार्क में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में एक आदर्श बूथ बनाया गया। इस बूथ पर स्कूली बच्चों को पीठासीन अधिकारी और मतदान कार्मिकों की भूमिका में रखा गया। यहां आकर डीएम, एसपी सहित सभी अधिकारियों ने प्रतीकात्मक मतदान किया। डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की और कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं इस कार्य में सहयोग करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 voters awareness program held in kasganj
दीप जलाकर ली मतदान की शपथ - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने प्रभुपार्क में मौजूद लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और नैतिक मतदान करने से मतदाता न चूकें। स्वयं वोट डालें और आसपास के लोगों को एक जिम्मेदार नागरिक की हैसियत से प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान स्वीप नोडल अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस राजपूत, ईओ कुलकमल सिंह, खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र सिंह बोरा, गिर्राज सिंह, थान सिंह, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed