{"_id":"5cb08d3bbdec22146325b3ea","slug":"lok-sabha-elections-dinesh-sharma-address-rally-in-fatehabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने चुनाव में निकाले 'तरकश के तीर', जनसभा में साधा विपक्ष पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने चुनाव में निकाले 'तरकश के तीर', जनसभा में साधा विपक्ष पर निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जनसभा संबोधित करते डा. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फतेहपुर सीकरी सीट पर शुक्रवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में फतेहाबाद में जनसभा की। डा. शर्मा ने भाजपा सरकार के पांच साल के कामों से जनता को रूबरू कराया। वहीं विपक्ष पर हमलावर होते हुए करारे प्रहार किए।
2 of 5
जनसभा में मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद के मंडी समिति मैदान पर हुई जनसभा में डा. दिनेश शर्मा ने मंच से कहा कि पीएम मोदी के पांच साल के कार्यकाल में विश्व में भारत का मान बढ़ा है। बड़े देश भारत को अब एक उभरती हुई शक्ति के रूप में देखते हैं। मंच से उन्होंने केंद्र सरकार की पांच साल की उपलब्धियों का बखान किया।
3 of 5
उप मुख्यमंत्री का सम्मान करते नेता
- फोटो : अमर उजाला
अन्य दलों पर हमलावर होते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा का कोई लक्ष्य नहीं है। उनका एकमात्र लक्ष्य मोदी को हराना है, जिसमें देश की जनता उन्हें कभी सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाषण देते उपमुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आगरा के विकास के लिए 107 करोड़ स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दिये हैं। वहीं आगरा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 317 करोड़ जारी किये। वहीं आगरा में 1 लाख 52 हजार राशन कार्डों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
भाषण सुनते लोग
- फोटो : अमर उजाला
भाषण के दौरान भीड़ उन्हें सुनने के लिए आई। वहीं मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, विधायक जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह, छोटेलाल वर्मा, अनुराग शुक्ला, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, उमेश सैंथिया, गिर्राज कुशवाह, नंदकिशोर वाल्मीकि, शिशुपाल धाकरे, आशा देवी चक, सत्यदेव दुबे, राजकुमार पथिक, रूपाली दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।