डॉक्टर के घर लूटकांड: पहले रेकी फिर लूट की वारदात, बदमाशों ने सर्विलांस से बचने के लिए बनाई थी पूरी प्लानिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि विपिन वर्ष 2018 में थाना हरीपर्वत से लूट और हत्या के मामले में जेल भेजा गया था। मदिया कटरा स्थित जरार एन्क्लेव निवासी 78 वर्षीय व्यापारी संतोष कुमार मल्होत्रा की हत्या हुई थी। वह वीडियो गेम की दुकान चलाते थे। रात में दुकान के अंदर ही सो जाते थे। 27 सितंबर 2018 को दुकान में ही सोये थे। दूसरे दिन दुकान में उनका शव मिला था। गले पर धारदार हथियार का निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। दुकान से नकदी और वीडियो गेम मशीन लूटी गई थी। विपिन को जेल भेजा गया था। वह पांच महीने जेल में रहा था।
लखन के पिता है प्रॉपर्टी डीलर
पुलिस ने बताया कि विपिन बदमाश है। उसका दोस्त सचिन घरों में बिजली की वायरिंग लगाने का काम करता है। अरुण पॉलीटेक्निक कर रहा है। लखन यादव की मोबाइल की दुकान है। उसकी दुकान पर ही लूट की योजना बनी थी। उसी ने सभी साथियों को बताया था कि घटना के सामने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना है। इसलिए सभी मोबाइल नहीं लेकर गए थे। विशाल लखन की दुकान पर काम करता है। गणेश, मनीष और ओम बेरोजगार हैं। लखन यादव संपन्न परिवार से है। उसके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। पिता प्रीतम सिंह यादव प्रॉपर्टी डीलर हैं। एक नेता के साथ भी रहते हैं। आरोपियों को पता था कि डॉक्टर के घर में कैमरा लगा है। इसलिए कैमरा तोड़ दिया था। डीवीआर ले गए थे। पुलिस को डीवीआर नहीं मिली है। उसके बारे में पता किया जा रहा है।
डॉक्टर को अपना एक और मकान बेचना था। उसकी कीमत तकरीबन 12 लाख लगाई थी। 23 मई को विपिन और उसके साथियों ने डॉक्टर के घर की रेकी की। उनके मकान को खरीदने के बहाने बात करने भी गए। तब किरायेदार का नाम लिया। इससे डॉक्टर को शक नहीं हुआ। बाद में एडवांस देने के बहाने घर में घुस गए।
घटना के खुलासे पर एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने पुलिस टीम को बधाई दी। पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।