{"_id":"623ebb4d94ba8021b972fd05","slug":"lovers-were-found-in-an-objectionable-condition-in-hotel-during-police-raid-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस का छापा: होटल में ऐसे हाल में मिले तीन प्रेमी युगल, देखकर पुलिस के भी उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का छापा: होटल में ऐसे हाल में मिले तीन प्रेमी युगल, देखकर पुलिस के भी उड़े होश
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:43 PM IST
सार
पूछताछ के बाद पकड़े गए प्रेमी युगलों को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
होटल में पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिरोजाबाद हाईवे पर उसायनी स्थित एक होटल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए यहां पहुंच गईं। पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया। पुलिस ने होटल को घेरते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस कार्रवाई से होटल कर्मचारियों के होश उड़ गए। मौका पाकर होटल संचालक, मैनेजर और अन्य लोग भाग निकले। इस दौरान होटल से पुलिस ने तीन प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़े। इनसे पूछताछ करने के बाद परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने होटल को सील करते हुए संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
2 of 5
होटल में पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को हाईवे किनारे, एटा रोड के होटलों में अनैतिक कार्यों की शिकायतें मिल रहीं थीं। शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, एफएसओ देवेंद्र कुमार, टूंडला थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने उसायनी वैष्णोधाम मंदिर से चंद कदम की दूरी पर संचालित हो रहे होटल जीआरजे में छापा मारा।
3 of 5
होटल में पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
यहां तीन युगल आपत्तिजनक हालत में मिले। प्रेमी युगलों को इस हालत में देख पुलिस टीम की भी शर्म के नजरें झुक गईं। छापे के बीच में ही होटल संचालक, मैनेजर और अन्य लोग भाग निकले। तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह ने बताया कि होटल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
होटल में पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
यह पहला मौका नहीं है जब टूंडला से फिरोजाबाद के बीच स्थित होटलों में अनैतिक कार्यों को लेकर कार्रवाई की गई हो। इससे पूर्व भी जीआरजे होटल सहित टूंडला के कई होटलों, गेस्ट हाउसों पर तत्कालीन एसडीएम डॉ. बुसरा बानों ने छापा मारकर कई जोड़ों को होटलों से पकड़ा था। कुछ समय बाद ही ये होटल फिर से गुलजार हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
होटल में पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि होटल जीआरजे में छापा मारा गया था। होटल में मानक के अनुसार, कमरे व आग बुझाने के साधन नहीं थे। होटल में तीन प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत मिले थे। बालिग होने पर परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया है। होटलों पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।