महाशिवरात्रि पर कृष्ण मुरारी की नगरी मथुरा त्रिपुरारी की जय-जयकार से गूंज उठी। मंगलवार की सुबह से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भगवान भोलेनाथ के भक्तों की कतारें लग गईं। भक्तों ने शिव दरबार में फल, मेवा, बेलपत्र और भांग-धतूरा का भोग लगाया। सैकड़ों कांवड़िया गंगाजल लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्त व्रत रखकर भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं।
{"_id":"621dd0cb979d93264a010861","slug":"mahashivratri-2022-devotees-perform-jalabhishek-in-shiv-temples-of-mathura-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि 2022: त्रिपुरारी की जय-जयकार से गूंज उठी मुरारी की नगरी मथुरा, देखें आस्था की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि 2022: त्रिपुरारी की जय-जयकार से गूंज उठी मुरारी की नगरी मथुरा, देखें आस्था की तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
मथुरा के भूतेश्वर महादेव मंदिर में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
शिवालय में जलाभिषेक करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
रामघाट, कछला, लहराघाट आदि स्थानों से कांवड़ में गंगाजल लेकर आए शिवभक्तों ने भोलेनाथ जलाभिषेक किया। मंदिरों में जलाभिषेक का यह क्रम लगातार जारी है। बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गुंजायमान हो रहे हैं। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जेहर भी चढ़ाई गई। नवविवाहित महिलाओं ने भगवान शिव को जल चढ़ाकर मनौती मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के शिवालयों में भी भक्तों की भीड़
राधाकृष्ण की लीलाभूमि वृंदावन की गलियां भी भोले भंडारी के जयकारों से गूंज रही हैं। वृंदावन के शिव मंदिरों में सुबह से ही अभिषेक, पूजन का दौर शुरू हो गया। यमुनातट स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों की कतारें लगी हैं। यहां सबसे अधिक कांवड़ लेकर पहुंचे भक्त जलाभिषेक करने के लिए आतुर नजर आए। गोपेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में वाहनों का आगमन रोक दिया गया है।

कांवड़ियों पर पुलिसकर्मी ने चलाई लाठी
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों पर बरसाईं लाठियां
महाशिवरात्रि के अवसर पर गोपेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी कि व्यवस्था ध्वस्त हो गईं। यहां कतार में लगे कांवड़ियों पर पुलिस ने लाठियां बरसा दीं। वृंदावन कोतवाली पुलिस चौकी प्रभारी जतिन पाल पर लाठी भांजने के आरोप के बाद पुलिस ने मंदिर की सफाई का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें चौकी प्रभारी मंदिर में फैले कांच और गंदगी को साफ करते दिख रहे हैं।

नवविवाहितों ने चढ़ाई जेहर
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा व देहात क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। नंदगांव के प्रसिद्ध आसेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा है। ब्रज भ्रमण करने आए दूरे प्रदेशों के भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किए। नौहझील में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। नवविवाहित महिलाओं ने मनौती पूरी होने पर बैंड-बाजे के साथ जेहर चढ़ाई।