{"_id":"5cbec411bdec2214114a51dd","slug":"mainpuri-lok-sabha-election-2019-live-voting-mulayam-family-cast-vote","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: मुलायम के कुनबे ने सैफई में डाला वोट, बोले अखिलेश- मैनपुरी तक भाजपा का सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: मुलायम के कुनबे ने सैफई में डाला वोट, बोले अखिलेश- मैनपुरी तक भाजपा का सफाया
Wed, 24 Apr 2019 02:39 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
वोट डालने जाते डिंपल यादव और अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण के चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को सैफई में मुलायम सिंह अखिलेश यादव सहित परिवार के अन्य लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। कहा मैनपुरी तक भाजपा का सफाया हो रहा है।
राम गोपाल यादव ने भी किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र की जसवंतनगर विधानसभा इटावा में है। इटावा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुख्य महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव के साथ मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम सिंह यादव ने भी मतदान किया।
वोट डालने जाते मुलायम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर इस बार सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रेम सिंह शाक्य मोर्चा संभाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार सहित अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने बिना चाचा शिवपाल का नाम लिए कहा कि पत्रकारों से कहा कि फिरोजाबाद में अक्षय यादव जीत रहे हैं। फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर मंगलवार को मतदान हुआ। इस लोकसभा सीट पर प्रसपा से शिवपाल सिंह और सपा से अक्षय यादव हैं। वहीं भाजपा से डॉ.चंद्रसेन जादौन लड़ाई में हैं।
विज्ञापन
मुलायम के भाई अभयराम सिंह ने भी मतदान किया
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव चार बार चुनाव जीते हैं। पहली बार 1996 में मुलायम ने चुनाव जीता था और गठबंधन की सरकार में केंद्र में रक्षा मंत्री बने थे। मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक जीत हासिल नहीं की है।