फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी में सड़क हादसा: ट्रक चालक की लापरवाही ने मातम में बदल दी खुशियां, दो मौत के बाद तीसरे बच्चे की भी गई जान, झकझोर देंगी ये तस्वीरें

Sat, 09 Apr 2022 10:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 10:44 AM IST
सार

रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस घर जा रहे थे, तभी औंछा बाईपास रोड पर सुदिति ग्लोबल स्कूल के पास हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Mainpuri road accident Truck driver negligence turned happiness into mourning
घायलों को एंबुलेंस से भेजते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

जिले में औंछा बाईपास रोड पर सुदिति ग्लोबल स्कूल के पास हुए दर्दनाक हादसे में आज उपचार के दौरान आठ साल के मासूम बच्चे की भी मौत हो गई। इस हादसे में पिता की मौत के बाद उसके बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। बच्चे के शव को देख परिवार के लोग बेसुध से हो गए।  गांव के लोग परिवारीजनों को संभालने में लगे हुए थे। बता दें शीतला देवी मंदिर से ट्रैक्टर सवार भक्ति भाव के साथ नेजा चढ़ाकर घर लौट रहे थे, तभी औंछा बाईपास रोड पर सुदिति ग्लोबल स्कूल के पास ये हादसा हो गया। ट्रक चालक की जरा सी लापरवाही ने तीन लोगों की जान ले ली। तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस पर लाया गया, जहां परिजन भी पहुंच गए। उनकी चीख से पोस्टमार्टम हाउस का सन्नाटा टूट गया। वहीं नवरात्र में हुए इस हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

Mainpuri road accident Truck driver negligence turned happiness into mourning
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के बाद ट्रैक्टर सवार धार्मिक गीत गाते हुए रठेरा गांव लौट रहे थे। घायलों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक के चालक की गलती से ट्रैक्टर में कट लग गया। इससे ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और ट्राली पलट गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
Mainpuri road accident Truck driver negligence turned happiness into mourning
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

दूसरे ट्रैक्टर में सवार ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में ग्राम रठेरा निवासी सतेंद्र (35) और अनीता (20) की मौत हो गई। इस घटना में सतेंद्र का आठ वर्षीय बेटा प्रतीक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी  उपचार को दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri road accident Truck driver negligence turned happiness into mourning
अस्पताल में भर्ती घायल और लगी परिजनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम नवोदिता शर्मा और सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 
विज्ञापन
Mainpuri road accident Truck driver negligence turned happiness into mourning
हादसे में मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से रठेरा गांव निवासी रीना पत्नी कमल यादव, रितिक कुमार, आशा देवी, रामलली, अनंत, प्रियांशी, मिष्ठी, सुनीता देवी, अमित यादव व रीमा पत्नी धर्मेंद्र निवासी नगला फूल सहाय बरनाहल, प्रीति निवासी सलेमपुर जसराना फिरोजाबाद सहित बीस लोग घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
श्रद्धालु शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने आए थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed